फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi distributed gharoni said now the strong will not be able to capture the land of weak

UP News: सीएम योगी ने वितरित की घरौनी, बोले- अब कमजोर लोगों की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकेंगे दबंग

Sat, 18 Jan 2025 10:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 10:16 PM IST
सार

सीएम योगी ने लाभार्थियों को घरौनी वितरित कीं। कार्यक्रम में 45 लाख 35 हजार से अधिक घरौनियां वितरित की गईं। इस मौके पर सीएम ने कहा कि यूपी में अब तक एक करोड़ 50 हजार से अधिक घरौनियां वितरित की गईं।

विज्ञापन
CM Yogi distributed gharoni said now the strong will not be able to capture the land of weak
सीएम योगी ने वितरित की घरौनी - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने आवास पर प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत लोगों को घरौनी (प्रॉपर्टी कार्ड) वितरित किए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली माध्यम से लोगों संवाद भी किया। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि पहले दबंग कमजोर व्यक्ति की जमीन पर कब्जा कर लेता था, लेकिन पहली बार ड्रोन सर्वे के माध्यम से गांवों में घरौनी (कानूनी दस्तावेज) के जरिये घर का मालिकाना हक दिया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश के 45 लाख 35 हजार से अधिक लाभार्थियों को घरौनी वितरित की गईं। सीएम ने कहा कि घरौनी यानि भूमि का मालिकाना हक दिए जाने से गांवों में संपत्ति को लेकर होने वाले विवादों में कमी आई है। अब कोई दबंग किसी कमजोर का घर, जमीन नहीं छीन सकेगा। 

विज्ञापन

पैमाइश कराकर लोगों को घरौनी देने को कहा

राजस्व विभाग को सर्वे ऑफ इंडिया की मदद से प्रदेश के गांवों का सर्वे कराके घरौनी वितरण का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ड्रोन से होने वाले सर्वे में ड्रोन दीदी की मदद से सर्वे का काम जल्द पूरा कराने के बाद तय समय में पैमाइश कराकर लोगों को घरौनी देने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


लाभार्थियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि अब तक अकेले यूपी में 1 करोड़ 50 हजार से अधिक घरौनियों का वितरण हो चुका है। इनमें से 37 हजार से अधिक गांवों की 55 लाख 14 हजार से अधिक घरौनियों को पहले ही वितरण किया जा चुका है।

पीएम ने किया वर्चुअल सवांद

इससे पहले प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली बटन दबाकर घरौनी का वितरण किया। इस दौरान पीएम ने विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से संवाद भी किया। पीएम ने कार्यक्रम में 4 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के लाभार्थियों से संवाद किया। वहीं, सीएम ने कहा कि प्रदेश में शेष बचे 25 हजार गांवों के लोगों को भी जल्द ही घरौनी उपलब्ध करा दी जाएगी। 

सीएम ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब ग्रामीण क्षेत्र में आबादी की जमीन पर बसे हुए लोगों को उनकी जमीन का कानूनी हक दिया जा रहा है। प्रदेश में 57,000 से अधिक ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायत में एक-एक ग्राम सचिवालय के निर्माण का कार्य हो रहा है, जिससे हर गांव में रोजगार का सृजन हो रहा है। 

प्रॉपर्टी कार्ड स्वरोजगार के नए अवसर लेकर आया

नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में हर ग्राम पंचायत अपने यहां पांच से सात लोगों को रोजगार दे रहा है। ऐसे में प्रॉपर्टी कार्ड भी अब स्वरोजगार के नए अवसर लेकर आया है। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, विधायक नीरज बोरा, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रमुख सचिव राजस्व पीगुरु प्रसाद उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed