Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi big message to youth Lack of resources will not hinder talent

यूपी: युवाओं को सीएम योगी का बड़ा संदेश, बोले- प्रतिभा के आड़े नहीं आएगा संसाधनों का अभाव

Sun, 15 Nov 2026 11:52 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 11:52 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए अवसरों के साथ आधुनिक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने के बाद अब 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरण कार्यक्रम शुरू होगा।

विज्ञापन
CM Yogi big message to youth Lack of resources will not hinder talent
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के भविष्य, तकनीकी सशक्तीकरण और रोजगार के अवसरों को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम के दम पर दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है। उसे सिर्फ बेहतर अवसर और आधुनिक संसाधनों की जरूरत है। सरकार का प्रयास है कि संसाधनों की कमी किसी भी युवा की प्रतिभा के रास्ते में बाधा न बने।

विज्ञापन


सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने मनोभाव साझा करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। कहा कि पिछली सरकारों ने युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा। युवाओं की प्रतिभा को तकनीक का साथ देने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई।

विज्ञापन

60 लाख से अधिक युवाओं को मिल चुके हैं स्मार्टफोन और टैबलेट

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदलने का काम किया है। डिजिटल इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत अब तक प्रदेश के 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरण का शुभारंभ

सीएम ने बताया कि इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए 15 नवंबर को लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को डिजिटल संसाधनों से लैस करना और उनकी पढ़ाई, कौशल विकास तथा भविष्य की संभावनाओं को मजबूत बनाना है।

मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखेगा यूपी का युवा

सीएम योगी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के किसी भी नौजवान की प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए। हर युवा को अपनी क्षमता दिखाने और मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने का अवसर मिलना चाहिए।



उन्होंने टैबलेट वितरण योजना के सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि आधुनिक तकनीक से जुड़कर प्रदेश का युवा सफलता की नई कहानियां लिखेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed