{"_id":"5a749d2f4f1c1bff388b5f58","slug":"cm-yogi-asked-report-on-murder-of-sisters-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में बहनों की हत्या पर सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में बहनों की हत्या पर सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 03 Feb 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र में घर के अंदर दो बहनों के जले हुए शव मिलने की घटना को सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा व कल्याण के प्रति संवेदनशील है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित क्षेत्र के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।