फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM yogi asked for the report of hamirpur violence from DGP op singh

हमीरपुर की घटना पर मुख्यमंत्री योगी नाराज, डीजीपी को तलब कर ली पूरी रिपोर्ट

Wed, 26 Sep 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Sep 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
CM yogi asked for the report of hamirpur violence from DGP op singh
सीएम आदित्यनाथ योगी
हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र में कंस मेले के जुलूस के दौरान हुए बवाल से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी ओमप्रकाश सिंह को तलब कर पूरी रिपोर्ट ली। पहले से जानकारी होने के बाद भी स्थिति को काबू करने में विफल रहे हमीरपुर के एसपी अजय कुमार सिंह पर गाज गिर सकती है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई अन्य घटनाओं को लेकर डीजीपी से नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन


हमीरपुर मामले में डीजीपी ने मुख्यमंत्री को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि रास्ते को लेकर विवाद था, जिसे सुलझाने की लगातार कोशिश की जा रही थी। डीआईजी चित्रकूट वहां पहले से कैंप कर रहे हैं और एडीजी इलाहाबाद को भी मौके पर भेजा गया है। आसपास के जिलों की फोर्स भी भेज दी गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रास्ते को लेकर वहां पहले से तनाव था, जिसे देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। डीआईजी को पहले से ही मौके पर भेज दिया गया था। बीते कुछ दिनों में बरेली, इलाहाबाद, प्रतापगढ़ की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ने एसएसपी अलीगढ़ को किया तलब

CM yogi asked for the report of hamirpur violence from DGP op singh
हमीरपुर में हिंसा के दौरान भीड़ को काबू में करती पुलिस (फाइल) - फोटो : amar ujala
मुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि रास्ते को लेकर वहां पर विवाद था। मेला समिति के लोग नई परंपरा के साथ जुलूस ले जाना चाहते थे, जिसकी अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी थी। इसे देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। जुलूस में शामिल लोग नए रास्ते से जाना चाहते थे, जिसे पुलिस कर्मियों ने रोका और पुलिस व पब्लिक  के बीच हल्की झड़प हुई। उन्होंने बताया कि अब स्थिति सामान्य है। 

डीआईजी पहले से कैंप कर रहे हैं और एडीजी इलाहाबाद भी मौके पर पहुंच रहे हैं। दोनों ही अधिकारी स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक वहीं रहेंगे। उधर, अलीगढ़ पुलिस द्वारा मीडिया कर्मियों को बुलाकर लाइव एनकाउंटर करने के मामले में डीजीपी ने एसएसपी अलीगढ़ अजय साहनी को पूरे दस्तावेजों के साथ तलब किया और मीडिया में चल रही खबरों की पूरी हकीकत जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed