फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi announced in the assembly: Government will give additional five lakhs for treatment to poor women

विधानसभा में सीएम योगी ने की घोषणा : गरीब महिलाओं को इलाज के लिए अतिरिक्त पांच लाख देगी सरकार

Thu, 16 Dec 2021 08:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Dec 2021 08:01 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि कहा कि इसके अतिरिक्त सरकार ने बुढ़वल (बाराबंकी), अलीगढ़, मोरना, गजरौला, छाता के चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाई जाएंगी। जिन मिल क्षेत्रों में गन्ना की उपलब्धता कम होगी, उनमें एथनाल उत्पादन के लिए संयत्र भी लगाएं जाएंगे। उन्होंने  देवी पाटन और गोरखपुर मंडल के  सुल्तानपुर में नई चीनी मिल खोलने की भी घोषणा की है।

विज्ञापन
CM Yogi announced in the assembly: Government will give additional five lakhs for treatment to poor women
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में असाध्य रोगों से पीड़ित गरीब महिलाओं को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना या मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित महिला के इलाज पर यदि निधारित 5 लाख से अधिक खर्च आता है तो सरकार उस महिला के इलाज के लिए अलग से पांच लाख रुपये की मदद देगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कुष्ट रोगियों केपेंशन में भी 500 रुपये की बढ़ोत्तरी करने का एलान किया है। कुष्ट रोगियों को अब तक 2500 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है, जिसे बढ़ाकर 3000 किया जाएगा।

विज्ञापन


विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि  असाध्य रोग से ग्रस्त गरीब महिलाओं के इलाज पर अधिक खर्च से होने वाली परेशानी को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है। इसके आलावा मुख्यमंत्री ने मिड डे मिल के रसोईया, शिक्षामित्र, अनुदेशक, चौकीदार आदि के भी मानदेय बढ़ाने की घोषणा की।
विज्ञापन


नई चीनी मिल खोलने पर होगा 5000 करोड़ का निवेश
प्रदेश में चीनी मिलों के बंद होने के लिए पूर्व की सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा की सरकारों ने प्रदेश 31 चीनी मिलों को बंद कर दिया था। लेकिन भाजपा सरकार ने एक-एक करके इन सभी मिलों को दुबारा शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सरकार ने बुढ़वल (बाराबंकी), अलीगढ़, मोरना, गजरौला, छाता के चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाई जाएंगी। जिन मिल क्षेत्रों में गन्ना की उपलब्धता कम होगी, उनमें एथनाल उत्पादन के लिए संयत्र भी लगाएं जाएंगे। उन्होंने  देवी पाटन और गोरखपुर मंडल के  सुल्तानपुर में नई चीनी मिल खोलने की भी घोषणा की है। इन सभी मिलों पर करीब 5000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed