जल्द ही अयोध्या दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के पर्यटन नक्शे पर अयोध्या का शुमार दुनिया के श्रेष्ठतम शहरों में हो, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ये मंशा है। उनकी इसी मंशा के तहत अयोध्या को दुनिया का सबसे खूबसूरत धार्मिक पर्यटन शहर बनाने का कार्य हो रहा है। शहर की तमाम सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। शहर में कारों के लिए मल्टीलेवेल पार्किंग बनाने तथा अयोध्या के बस एवं रेलवे स्टेशन को नया रुप दिया जा रहा है। अयोध्या को सोलर सिटी बनाए जाने की भी तैयारी है।
अयोध्या को विश्वस्तरीय मेगा सिटी बनाने के प्लान पर भी कार्य किया जा रहा है। अयोध्या आने वालों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कराए जा रहे इन विकास कार्यों की भौतिक प्रगति जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शीघ्र ही अयोध्या जाएंगे।
अपने अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में कराए जा रहे विकास कार्यों को मौके पर जा कर देखेंगे, ताकि सभी विकास कार्य तय समय में पूरे हो। सभी को पता है कि अयोध्या को वैश्विक पर्यटन के नक्शे पर और मजबूती से मौजूदगी दर्ज कराने के लिए उनके द्वारा शुरु दीपोत्सव की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीएम की मंशा अयोध्या के साथ इसके 84 कोसीय परिक्रमा के दायरे में आने वाले सभी धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों का जीर्णोद्धार भी शामिल है।
इससे पर्यटन भी बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के मौके भी रही अयोध्या के विकास की बात तो वहां तो कायाकल्प की ही तैयारी है। आने वाले समय में घाट से लेकर सड़क और रेलवे स्टेशन तक का स्वरूप बदल जाएगा। एयरपोर्ट के साथ इसे जोड़ने वाली फोर लेन की सड़कें अलग से होंगी।
निर्माण कार्यों में आ रही तेजी
अयोध्या में कराए जा रहे विकास कार्यों की मुख्यमंत्री अयोध्या में समीक्षा करेंगे और मौके पर जाकर उनकी प्रगति को भी देखेंगे। इसकी जानकारी होने पर अब अयोध्या में भजन संध्या स्थल, क्वीन हो मेमोरियल पार्क, रामकथा पार्क का विस्तारीकरण, रामकथा गैलरी,आधुनिक बस स्टैंड,मल्टी लेवल पार्किंग, रामकी पैड़ी का सुंदरीकरण, सड़क और फुटपाथों का नवीनीकरण, हनुमानगढ़ी-कनक भवन मार्ग का नवीनीकरण, लक्ष्मण किला घाट का विकास, गुफ्तार घाट का सुंदरीकरण, राम की पैड़ी पर पंप हाउस,पार्ट बी का निर्माण, अंतरराष्ट्रीय रामलीला केंद्र, सांस्कृतिक आडीटोरियम, दशरथ महल, सत्संग भवन, यात्री सहायता केंद्र और रैनबसेरा, ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर छाजन, दिगंबर अखाड़ा में मल्टीपरपज हाल आदि के निर्माण को लेकर तेजी आ गई है।