फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Aditynatah says all departments should insure good use of Budget.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, बजट का सदुपयोग सुनिश्चित करें सभी विभाग

Wed, 02 Dec 2020 03:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Dec 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Aditynatah says all departments should insure good use of Budget.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने बजट का सदुपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बजट स्वीकृति व खर्च की नियमित समीक्षा भी करें। मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अमर उजाला के मंगलवार के अंक में प्रकाशित खबर ‘खर्च की धीमी रफ्तार से लटक जाएंगी विकास योजनाएं’ का संज्ञान लेकर अफसरों को बजट का सदुपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


खबर में सात महीनों में बजट खर्च में सुस्ती और एक चौथाई बजट भी खर्च न होने का मामला उठाया गया था। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्रों में क्रियान्वित पेयजल योजनाओं को समय से पूर्ण करने के लिए गहन मॉनिटरिंग की जाए। पेयजल की बड़ी योजनाएं संचालित करने के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरों में पुख्ता व्यवस्था के निर्देश

सीएम ने रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई खुले में न सोए। अगर कोई ऐसा दिखे तो उसे रैन बसेरे तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने कामगारों और श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए गठित कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग को पूरी तरह सक्रिय करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कामगारों और श्रमिकों के लिए अधिकाधिक सेवायोजन व रोजगार के अवसर सृजित कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed