पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष पर हमले की घटना लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली, कठोर कार्रवाई हो: सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर हमले को शर्मनाक करार देते हुए कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह हमला बंगाल के आगामी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की संभावित हार से उपजी हताशा का प्रतीक है।
उन्होंने ट्वीट किया कि
प. बंगाल में @BJP4India के मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के काफिले पर हिंसक हमला अक्षम्य व निंदनीय है।
विज्ञापन
यह हमला तृणमूल कांग्रेस की आगामी चुनावों में संभावित हार से उपजी हताशा का प्रतीक है।
यह घटना लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है, दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 10, 2020
बता दें कि पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया है। नड्डा के बंगाल आगमन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डायमंड हार्बर से गुजर रहे उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान पथराव किया गया। काफिले में शामिल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। वह बाल-बाल बच गए। दोनों ही नेता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करने के लिए दक्षिण 24 परगना जा रहे थे।
विजयवर्गीय की गाड़ी का टूटा शीशा, कहा- मुझे लगी है चोट
भाजपा अध्यक्ष के काफिले में पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी भी शामिल है। प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा किए गए पथराव के चलते विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा भी टूट गया है। इस दौरान भाजपा महासचिव बाल-बाल बचे हैं। इस घटना का उन्होंने वीडियो भी जारी किया है।
भाजपा महासचिव ने कहा कि मैं इस हमले में घायल हो गया हूं। पार्टी अध्यक्ष की कार पर भी हमला किया गया। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पुलिस की मौजूदगी में, गुंडों ने हम पर हमला किया। ऐसा लगा जैसे हम अपने देश में नहीं हैं।