UP: नई सरकार के गठन पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, बोले- जन कल्याण के नए मानदंड स्थापित करेगा अरुणाचल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरुणाचल प्रदेश का सीएम बनने पर पेमा खांडू को शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि अरुणाचल सुशासन और जन कल्याण के नए मानदंड स्थापित करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरुणाचल प्रदेश में नवगठित सरकार में सीएम पद की शपथ लेने पर पेमा खांडू को शुभकामनाएं दी हैं।
योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए विश्वास जताया है कि अरुणाचल प्रदेश में नई सरकार समृद्धि, विकास, सुशासन और जन कल्याण के नये मानदंड स्थापित करेगी।
सीएम योगी ने अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उप मुख्यमंत्री चौना मीन को पदग्रहण करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में दोनों नेताओं का कार्यकाल सफल होगा और इनके नेतृत्व में राज्य समृद्धि, विकास, सुशासन और जन कल्याण के नए मानदंड स्थापित करेगा।
Congratulations to Shri @PemaKhanduBJP Ji for taking oath as Chief minister and Shri @ChownaMeinBJP Ji as Deputy Chief Minister of Arunachal Pradesh!
I am confident that under the able guidance of Hon. PM Shri @narendramodi Ji and leadership of you both, the state will establish…— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 13, 2024
योगी आदित्यनाथ ने दोनों नेताओं और अरुणाचल प्रदेश के समृद्ध भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।