पीएम मोदी का जन्मदिन: सीएम योगी ने दीं शुभकामनाएं, बोले- विकसित भारत के लिए आपका समर्पण अतुलनीय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर देश के लिए किए जा रहे उनके योगदान की भी सराहना की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए आपका समर्पण और विजन अतुलनीय है।
उन्होंने एक्स पर लिखा है कि मां भारती के परम उपासक, 'नए भारत' के शिल्पकार, 'विकसित भारत' के स्वप्नद्रष्टा, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के प्रति संकल्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए आपका समर्पण और विजन अतुलनीय है।
प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो, आपका यशस्वी नेतृत्व हम सभी को प्राप्त होता रहे, यही प्रार्थना है।
माँ भारती के परम उपासक, 'नए भारत' के शिल्पकार, 'विकसित भारत' के स्वप्नद्रष्टा, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के प्रति संकल्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
विज्ञापन विज्ञापन
'विकसित भारत' के निर्माण के लिए आपका समर्पण… pic.twitter.com/dpr63NDgVn — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2023
आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। इसके उपलक्ष्य में देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।