{"_id":"6358d1532e796821bd078a60","slug":"cm-yogi-adityanath-wishes-people-on-bhaiya-dooj-and-govardhan-pooja","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी ने भैया दूज और गोवर्धन पूजा की दी बधाई, कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी ने भैया दूज और गोवर्धन पूजा की दी बधाई, कही ये बातें
Wed, 26 Oct 2022 11:48 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:48 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाई दूज प्रेम, समर्पण व कर्तव्यपरायणता का यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए, यही कामना है। गोवर्धन पूजा की भी सभी को बधाई देते हुए मंगल कामनाएं की हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भैया दूज और गोवर्धन पूजा की सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है और सभी के लिए मंगल कामना की है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास के प्रतीक, सनातन परंपरा के वाहक, पावन पर्व 'भैया दूज' की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रेम, समर्पण व कर्तव्यपरायणता का यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए, यही कामना है।
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि प्रकृति-प्रेम व परोपकार की भावना से परिपूर्ण गोवर्धन पूजा की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
लोक-आस्था का यह पर्व सभी के जीवन में नव ऊर्जा व बंधुत्व का संचार करे, हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो, प्रभु श्रीकृष्ण से यही कामना है।