UP: सीएम योगी बोले- ओम बिरला के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी 'संसद' की गरिमा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओम बिरला को अनवरत दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि आपके स्वर्णिम कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई दी। सीएम योगी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि जनप्रिय, मृदुभाषी राजनेता ओम बिरला जी को लगातार दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर हृदयतल से बधाई!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा-पूर्ण विश्वास है कि आपके यशस्वी नेतृत्व में भारतीय लोकतंत्र के मंदिर 'संसद' की गरिमा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। आपके स्वर्णिम कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं!
जनप्रिय, मृदुभाषी राजनेता श्री ओम बिरला जी को लगातार दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर हृदयतल से बधाई!
विज्ञापन विज्ञापन
पूर्ण विश्वास है कि आपके यशस्वी नेतृत्व में भारतीय लोकतंत्र के मंदिर 'संसद' की गरिमा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।
आपके स्वर्णिम कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं!…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 26, 2024
ये भी पढ़ें - 18 यात्रियों को लिए बिना ही उड़ गई इंडिगो की फ्लाइट, हंगामा करने पर बस से भेजा गया
ये भी पढ़ें - पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 27 तक केंद्रों की सूची भेजें डीएम, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
गौरतलब है कि ओम बिरला राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। राजग की तरफ से मंगलवार को उन्हें लोकसभा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन बुधवार को ध्वनिमत से वे अध्यक्ष चुन लिए गए।