फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath wishes entire nation on inaugration of new parliament building.

Parliament: सीएम योगी बोले, लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जुड़ा, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के भाव को बढ़ाए

Sun, 28 May 2023 10:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 May 2023 10:02 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को बधाई दी है और कहा कि आजादी के अमृत काल में, भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ता यह राष्ट्रीय कार्य 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के भाव को और अधिक संवर्धित करेगा।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath wishes entire nation on inaugration of new parliament building.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए संसद भवन के उद्घाटन की पूरे देशवासियों को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नई संसद नए भारत' की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति का प्रतीक है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'नए भारत' की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति का प्रतीक, वैभवशाली, गौरवशाली व प्रेरणादायी नए संसद भवन को आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया है। सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई!
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पवित्र 'सेंगोल' भारत के न्याय, निष्पक्षता, संप्रभुता और सामर्थ्य का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज नए संसद भवन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पावन 'सेंगोल' की स्थापना भारत की सांस्कृतिक धरोहरों तथा उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सभी देशवासियों के आदर और विश्वास की समेकित अभिव्यक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी के अमृत काल में, भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ता यह राष्ट्रीय कार्य 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के भाव को और अधिक संवर्धित करेगा। जय हिंद!




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed