{"_id":"66099acf40de86b32b0cd27b","slug":"cm-yogi-adityanath-will-address-conferences-in-hathras-bulandshahar-and-gautambudh-nagar-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुख्यमंत्री योगी आज हाथरस, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर जाएंगे, प्रबुद्ध सम्मेलनों को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुख्यमंत्री योगी आज हाथरस, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर जाएंगे, प्रबुद्ध सम्मेलनों को करेंगे संबोधित
Mon, 01 Apr 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:04 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेश के तीन जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। वह लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत दौरे पर हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को हाथरस, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर जाएंगे। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सबसे पहले हाथरस में आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इसके बाद बुलंदशहर के नुमाइश मैदान के निकुंज हाल में प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इसके बाद सीएम गौतमबुद्धनगर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन