फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath welcomes the decision of reducing 100 rupees on LPG cylinder.

Women's Day: सिलेंडर के दाम घटाने का सीएम योगी ने किया स्वागत, बोले- मातृशक्ति को धुएं से मिलेगी मुक्ति

Fri, 08 Mar 2024 03:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Mar 2024 03:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें 100 रुपये कम करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से करोड़ों महिलाओं को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath welcomes the decision of reducing 100 rupees on LPG cylinder.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दामों में कमी करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे हमारी मातृशक्ति को प्रदूषण और धुएं से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि आज 'महिला दिवस' के अवसर पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का निर्णय करोड़ों परिवारों को आर्थिक राहत देने के साथ ही मातृशक्ति को धुएं और प्रदूषण से मुक्ति दिलाकर स्वस्थ व खुशहाल जीवन प्रदान करेगा।
विज्ञापन


मातृशक्ति के सम्मान और पर्यावरण को संरक्षित करते इस लोक-कल्याणकारी सौगात के लिए प्रदेशवासियों की ओर से आपका हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी!

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर कहा कि महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिलेंडर के दाम कम होने से लोगों को राहत मिलेगी। प्रदेश में सिलेंडर का दाम अभी तक 960 रुपये था जो कि इस फैसले के बाद 860 हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed