फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi adityanath turned strict towards people defaming hindu yuva vahini

यूपी में भगवा गमछा डालकर घूमने वालों पर टेढ़ी हुई योगी की नजर

Tue, 18 Apr 2017 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Apr 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath turned strict towards people defaming hindu yuva vahini
डेमो फोटो
हिंदू युवा वाहिनी के नाम पर गुंडागर्दी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने वाहिनी के नए प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री की नियुक्ति के साथ ही उन्हें संगठन के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों और निष्कासित होने के बाद भी संगठन के नाम का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय और महामंत्री पीके मल्ल ने सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में यह बात कही। पीके मल्ल ने कहा, जो लोग अनुशासनहीनता व संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किए जा चुके हैं वे अब भगवा गमछा लगाकर स्वयं को पार्टी का पदाधिकारी बताकर भ्रम फैला रहे हैं। 
विज्ञापन


सड़क पर होर्डिंग-बैनर लगाकर खुद को संगठन का पदाधिकारी बताकर गुमराह किया जा रहा है। कुछ लोग तो पार्टी के सदस्य रहे ही नहीं, जबकि कुछ को बाहर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते दिनों एक न्यूज चैनल की चर्चा में मेरठ के नीरज शर्मा  को हिंदू युवा वाहिनी के नाम पर देखा गया जो पार्टी से निष्कासित हो चुकेहैं। ऐसे ही कुछ लोग आपराधिक गतिविधियां कर वाहिनी को बदनाम कर रहे हैं।

सीएम गंभीर, नहीं बख्शे जाएंगे गड़बड़ी करने वाले

cm yogi adityanath turned strict towards people defaming hindu yuva vahini
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

उन्होंने कहा, संगठन के मुख्य संरक्षक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसा करने वालों को नहीं बख्शने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि गत दिनों गोरखपुर हाईवे पर कुछ लोग गमछा लगाकर खुद को हिंदू युवा वाहिनी का बताकर वसूली कर रहे थे। 

सूचना मिलते ही उन्हें गिरफ्तार कराया गया। उन्होंने कहा, संगठन की ओर से मीडिया से बात करने के लिए प्रदेश संयोजक एवं डुमरियागंज से विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय और मुझे अधिकृत किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय ने कहा, हिंदू युवा वाहिनी छुआछूत के खिलाफ अभियान जारी रखेगी। दलित एवं वंचित वर्ग के खिलाफ अत्याचार पर कार्रवाई कराकर उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने भी कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। कार्यकर्ता अब राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed