{"_id":"667311048b9e4c345a08919d","slug":"cm-yogi-adityanath-thanks-pm-modi-for-approval-of-msp-for-khareef-crop-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पीएम मोदी के फैसले पर बोले सीएम योगी, अन्नदाता किसानों की समृद्धि के लिए एनडीए सरकार समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीएम मोदी के फैसले पर बोले सीएम योगी, अन्नदाता किसानों की समृद्धि के लिए एनडीए सरकार समर्पित
Thu, 20 Jun 2024 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:09 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सत्र 2024-25 के लिए खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी है। इस फैसले के लिए सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए फैसलों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि अन्नदाता किसान बहन-भाइयों को हार्दिक बधाई! आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सत्र 2024-25 के लिए खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप अन्नदाता किसान बंधुओं की समृद्धि के लिए एनडीए सरकार पूर्ण समर्पित होकर गतिशील है। किसान हित में लिए गए इस निर्णय हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!
विज्ञापन
गौरतलब है कि मोदी-3.0 सरकार बनते ही प्रधानमंत्री ने किसानों के हित में कई बड़े फैसले किये। एक तरफ जहां सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की फ़ाइल पर हस्ताक्षर किया, वहीं मंगलवार को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 17वीं क़िस्त के रूप में 9.26 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक ऑनलाइन ट्रांसफर किए। जबकि गुरुवार को खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी गई।