फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath talks to investors and says your investment is safe here.

UP: सीएम योगी ने निवेशकों से किया संवाद, बोले- यूपी में आपके हितों की सुरक्षा की पूरी गारंटी है

Wed, 13 Mar 2024 12:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 13 Mar 2024 12:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों से संवाद कर कहा कि हम प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल बनाने के लिए लगातार सुधार कर रहे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath talks to investors and says your investment is safe here.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते सात वर्षों में उत्तर प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए बहुत से सुधार किए गए हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। यूपी में निवेशकों के हितों की सुरक्षा की पूरी गारंटी है। यूपी को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमें अधिक से अधिक निवेश को आकर्षित करना ही पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोमतीनगर में इन्वेस्ट यूपी के नए कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर निवेशकों के साथ संवाद में ये बातें कहीं। संवाद में निवेशकों ने यूपी में निवेश को लेकर सुझाव भी दिए।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि आज से सात वर्ष पहले हम जिससे भी बात करते थे, वह उत्तर प्रदेश से अपने निवेश को ले जाने की बात तो करता था, लेकिन लाने के लिए कोई व्यक्ति तैयार नहीं होता था। आज आप देख रहे होंगे कि देश के अंदर निवेश कैसे होता है, यूपी उसकी एक नजीर प्रस्तुत करता है। नए भारत के नए उप्र में आज सुरक्षा का बेहतर माहौल है तो अत्यधिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी हमारे पास है। एक्सप्रेसवे हो, हाईवे हो, रेलवे का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर हो, आज यूपी में बेहतर कनेक्टिविटी है। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मजबूत कानून-व्यवस्था प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने की ब्रांड एंबेसडर बन चुकी है। आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह ने प्रदेश के विकास में रणनीतिक भूमिका पर प्रस्तुतीकरण दिया। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कभी आजमगढ़ के नाम से डरते थे, आज वहां वायु सेवा
सीएम योगी ने कहा कि आज देश में सबसे अधिक एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के अंदर हैं। प्रधानमंत्री ने दो दिन पहले ही आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट, अलीगढ़, मुरादाबाद एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। वायु सेवा उन एयरपोर्ट पर शुरू हो चुकी है। आजमगढ़ जिसके नाम से पहले लोग डरते थे, आज वायुसेवा से जुड़ चुका है। श्रावस्ती नेपाल से सटा हुआ छोटा सा जिला है, लेकिन वहां पर वायुसेवा प्रारंभ हो चुकी है। पहले यूपी में निवेश ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद तक सीमित होता था। लेकिन अब सभी 75 जिलों में निवेश हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले समय में 10 लाख करोड़ रुपये का होगा यूपी का बजट
सीएम ने कहा कि दूसरे राज्य की एक टीम ने हाल ही में मुझसे पूछा कि क्या आपके यहां सचमुच यूपी का बजट 7.5 लाख करोड़ का है। आज से छह वर्ष पहले तो यह दो लाख करोड़ का था। तब हमने कहा कि यह छह वर्ष पहले का यूपी नहीं है, यह नया यूपी है। इस नए यूपी में 7.5 लाख करोड़ से ही हम संतुष्ट नहीं होने वाले हैं। हमारा मानना है कि यह बजट 10 लाख करोड़ से ऊपर का होना चाहिए। सीएम ने कहा की यूपी के अंदर टेक्नोलॉजी का उपयोग करके हमने निवेशकों को विश्वास दिलाया है कि उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


इन्हें मिला लेटर ऑफ कंफर्ट
एलियान्ज डिस्टिलरी, वरुण बेवरेजेज, बीकानेरवाला फूड्स, एवरी डेनिसन, स्पर्श इंडस्ट्रीज, राजश्री फाइन केमिकल्स इंडस्ट्रीज, वृंदावन एग्रो इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट। इसके अलावा फॉर्च्यून राइस लिमिटेड, एसपीकेएन इंडस्ट्रीज, फ्रोस्टार फूड, बांके बिहारी फूड्स, गजानन एग्रो फूड्स, वेदांत एग्री प्रमोशंस, मित्तल ड्राई फ्रूट्स, विदुर भूमि एग्री, भारतीयम फूड्स, तथा कृष्णा एरोमैटिक्स को प्रोत्साहन लाभ स्वीकृति पत्र आदेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed