फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath talks to beneficiaries of Modi government schemes.

UP: सीएम योगी ने लाभार्थियों से किया संवाद, कहा कि समृद्धि और खुशहाली की वाहक है 'मोदी जी की गारंटी वैन'

Tue, 12 Dec 2023 05:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Dec 2023 05:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों से संवाद किया और कहा कि पहले योजनाओं का लाभ चेहरा देखकर दिया जाता था पर अब सभी को फायदा मिल रहा है।
 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath talks to beneficiaries of Modi government schemes.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के तहत गांव-गांव नगर-नगर पहुंच रही 'मोदी जी की गारंटी वैन' को हर एक नागरिक के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली का वाहक कहा है। मंगलवार को 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के अंतर्गत एक साथ 04 लाख से अधिक लोगों से वर्चुअल संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि जिस भी गांव में/नगर में मोदी जी की गारंटी वैन पहुंचे, वहां स्थानीय लोग गाजे-बाजे के साथ स्वागत इसका करें। जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, वह मोदी जी की गारंटी वैन के पास आएं। 'अपनी जुबानी अपनी कहानी' सुनाएं। लोगों को अपने अनुभव बताएं, यह औरों के लिए प्रेरणास्पद होगा। जो लोग गांव में आवास, शौचालय, रसोई गैस सिलिंडर, निःशुल्क राशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान बीमा जैसी किसी भी योजना से अब तक किन्हीं कारणों से वंचित रह गए हों, उन्हें वैन के पास लाएं और तत्काल योजना से लाभान्वित करायें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर प्रदेशवासी मोदी जी की गारन्टी वैन पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश सुनें, सरकार की योजनाओं से परिचित होकर लाभान्वित हों। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार का लक्ष्य डबल इंजन सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से पूरे प्रदेश को 100 प्रतिशत संतृप्त करने का है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दूसरे राज्यों में CM से डिप्टी सीएम तक रह चुके हैं मोहन यादव के अलावा ये नेता, यूपी के नेताओं ने जमाई धाक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आसान नहीं आकाश की सियासी राह, बड़ी सियासी लकीर खींचने की चुनौती, MP समेत इन राज्यों में सिमटा BSP का आधार


490 ग्रामीण क्षेत्रों और 18 नगरीय क्षेत्रों में संचालित 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में सहभागी 04 लाख से अधिक लोगों को वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 'सबका साथ-सबका विकास' एक नारा भर नहीं है, बल्कि यह एक संकल्प है, एक कार्यसंस्कृति है। बीते साढ़े नौ वर्षों में पूरे देश ने इस संकल्प को देखा, जाना और स्वीकार किया है और यथार्थ में बदलते देखा है। वर्ष 2014 से पहले सरकारी योजनाओं का लाभ चेहरा देखकर दिया जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में गरीब, महिला और वंचित तबके तक बिना भेदभाव हर योजना का लाभ मिल रहा है।


'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के महत्व की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लोककल्याण के लिए योजनाएं संचालित करना भर पर्याप्त नहीं होता, आवश्यक है कि योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक आसानी से और समय पर मिले। तमाम प्रयासों के बाद भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो लोककल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नहीं हो सके हैं। ऐसे लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनजातीय दिवस (15 नवंबर) को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' प्रारंभ की गई है।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों , बुद्धिजीवी वर्ग सहित हर जागरूक नागरिक का आह्वान करते हुए कहा कि यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं से वंचित अपने आसपास के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ जरूर दिलायें। विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशेष यात्रा में 'मेरी कहानी मेरी जुबानी' थीम पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आप लोगों के लिए ही है।

पीएम मोदी की गारंटी वैन के पास एकत्रित लोगों को अपने अनुभव बताएं, यह औरों के लिए प्रेरणास्पद होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं से जुड़ने का अर्थ है जीवन में खुशहाली लाना। मोदी सरकार में नए सिरे से लाभार्थियों का चयन हुआ और परिणामस्वरूप बीते साढ़े 09 वर्षों में देश मे 12 करोड़ लोगों के घरों में शौचालय बने हैं, जिसमें साढ़े 03 करोड़ अकेले उत्तर प्रदेश में हैं। गरीब के घर शौचालय बने यह कोई सोचता नहीं था। किसानों को लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने का सपना मोदी सरकार में पूरा हो रहा है। 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है। अकेले यूपी के 2.63 करोड़ किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। देश में 4 करोड़ और प्रदेश में 55 लाख लोगों को आवास की सुविधा मिली है। देश में 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सालाना 05 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा की गारंटी मिली है। प्रदेश में 10 करोड़ लोग इस योजना से जुड़ हैं। 80 करोड़ लोग निःशुल्क राशन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' का संकल्प साकार होने की परिकल्पना की है। यह स्वप्न सभी के सहयोग से सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री मोदी के 'पंच प्रण' विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हम सभी पथ प्रदर्शित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed