फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi adityanath talk to forest guard anil kumar asked about his well being

लखीमपुर खीरी में तैनात कोरोना संक्रामित वन रक्षक अनिल कुमार को सीएम योगी ने किया फोन, पूछा कैसा है आपका स्वास्थ्य

Wed, 05 May 2021 06:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 05 May 2021 06:00 PM IST
सार

कोरोना महामारी से प्रदेश को उबारने के साथ-साथ प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमित मरीजों का खुद फोन करके हालचाल जान रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर में तैनात वन रक्षक अनिल कुमार को फोन करके उनका हालचाल पूछा। 

विज्ञापन
cm yogi adityanath talk to forest guard anil kumar asked about his well being
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी से प्रदेश को उबारने के साथ-साथ प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमित मरीजों का खुद फोन करके हालचाल जान रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर में तैनात वन रक्षक अनिल कुमार को फोन करके उनका हालचाल पूछा। साथ ही कोई भी समस्या होने पर मोबाइल पर आए नम्बर पर कॉल करने का कहा। वहीं, मुख्यमंत्री के हालचाल पूछने पर वन रक्षक अनिल कुमार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनसे स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी के साथ दवाएं व जांच से जुड़े हुए सवाल किए। 

विज्ञापन


लखीमपुर में तैनात वन रक्षक अनिल कुमार 3 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। रिपोर्ट आने के बाद वह होम आइसोलेशन में है। अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रामित होने के बाद जब सामान्य आदमी उनका हालचाल नहीं पूछ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री के हाल पूछने से उनका हौसला बढ़ गया है। अनिल कुमार ने बताया कि करीब तीन मिनट की काल में सबसे पहले सीएम ने उनका हालचाल पूछा। उसके बाद सरकारी की ओर से होम आइसोलेशन मरीजों को दी जा रही दवाओं की जानकारी ही। इस पर अनिल कुमार ने बताया कि उनको सुबह से कई डॉक्टर फोन करके हालचाल पूछ चुके हैं। दवाएं व अन्य जरूरी वस्तुएं उनको पहुंचाई जा चुकी है। 
विज्ञापन


दो दर्जन से अधिक डॉक्टरों कर चुके हैं फोन
अनिल कुमार ने बताया कि सीएम के फोन आने से पहले ही करीब दो दर्जन से अधिक डॉक्टर उनको फोन कर स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान ली जाने वाली सभी दवाएं निशुल्क उन तक पहुंचाने का काम भी स्वास्थ्य विभाग कर चुका है। इसके अलावा कौन सी दवा कब खाना है, भाप दिन में कितनी बार लेना है। इसकी जानकारी भी डॉक्टर फोन पर उनको दे रहे हैं। यही नहीं आयुष विभाग की ओर से दिया जाने वाला काढ़ा भी उनको पहुंचाया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ गया हौसला 
अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद वह काफी डर गए थे लेकिन सुबह मुख्यमंत्री के हालचाल पूछने के बाद मानो उनका हौसला कई गुना बढ़ गया है। अनिल ने बताया कि कोरोना से लड़ाई के लिए असली हौसला यही है। सीएम के फोन के बाद मानो एक हिम्मत आ गई है इस बीमारी से लड़ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed