{"_id":"663c74d52f4d9739e00a454d","slug":"cm-yogi-adityanath-speaks-on-sam-pitroda-statement-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सैम पित्रोदा के बयान पर सीएम योगी का हमला, बोले- ये निंदनीय है कांग्रेस माफी मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सैम पित्रोदा के बयान पर सीएम योगी का हमला, बोले- ये निंदनीय है कांग्रेस माफी मांगे
Thu, 09 May 2024 12:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 May 2024 12:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान निंदनीय है। कांग्रेस को उनके बयान पर देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : PTI
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के नस्ली बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस के बुद्घिदाता हैं। कांग्रेस ने देश को 1947 में बांटा। इसके बाद वो जाति, धर्म और भाषा के नाम पर देश को बांटते रहे हैं। कांग्रेस को इस बयान के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
हालांकि, सैम पित्रोदा के बयान के बाद कांग्रेस ने खुद को इससे अलग कर लिया और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा ले लिया।
बता दें कि बुधवार को सैम पित्रोदा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों की तुलना विदेशियों से कर रहे हैं। पूर्व के लोगों को उन्होंने चीनी, दक्षिण के निवासियों को अफ्रीकी और पश्चिम के लोगों को अरब जैसा दिखने वाला बताया।
उनके इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
VIDEO | Here's what Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath (@myogiadityanath) said on Sam Pitroda's 'skin colour' remark.
विज्ञापन
"Congress is responsible for dividing India in 1947. Even after Independence, Congress has been dividing people on the basis of caste, region, language. Remarks… pic.twitter.com/C8d5LL6txCविज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) May 9, 2024