फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath speaks on changing the name of port blair.

UP: पोर्ट ब्लेयर का नाम श्री विजय पुरम करने को सीएम योगी ने बताया ऐतिहासिक निर्णय, देशवासियों को दी बधाई

Fri, 13 Sep 2024 10:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 13 Sep 2024 10:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के निर्णय की प्रशंसा की और इसे 140 करोड़ भारतवासियों की भावना के अनुरूप बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सभी बलिदानियों और सेनानियों को पूरे देश की ओर से समेकित श्रद्धांजलि है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath speaks on changing the name of port blair.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ा निर्णय लेते हुए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजय पुरम कर दिया है। केंद्र सरकार के इस निर्णय को सीएम योगी ने ऐतिहासिक बताते हुए इसे 140 करोड़ भारतवासियों की भावना के अनुरूप बताया है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में पोर्ट ब्लेयर का नाम 'श्री विजयपुरम' करने का निर्णय 140 करोड़ भारत वासियों की भावना के अनुरूप है। देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री जी के संकल्प को आगे बढ़ाता यह ऐतिहासिक निर्णय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सभी बलिदानियों और सेनानियों को पूरे देश की ओर से समेकित श्रद्धांजलि है।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "स्वाधीनता संघर्ष में अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमें अपने देश के गौरवशाली अतीत और नेताजी सुभाष चंद्र बोस, 'स्वातंत्र्यवीर' वीर सावरकर जैसे मां भारती के अनेक अमर सपूतों के संघर्षों और बलिदानों की पावन स्मृतियों से जोड़ता है। अमृत काल में इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार और देश वासियों को बधाई।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed