फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath says policy of Congress is responsible for terrorism and Naksalavaad in India.

UP: मुख्यमंत्री योगी बोले- देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियां

Wed, 01 May 2024 04:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 May 2024 04:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब हुए और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says policy of Congress is responsible for terrorism and Naksalavaad in India.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : ani

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब हुए। महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले वे कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश का सबसे पुराना राजनीतिक दल है। दुर्भाग्य से आजादी के बाद यह दिशाहीन और आज नेतृत्व विहीन भी हो गया। दिशाहीनता का ही दुष्परिणाम है कि कांग्रेस के तमाम नेताओं ने लगातार भारत की सभ्यता, संस्कृति को कोसने, अपमानित करने और सनातनता को हर प्रकार से बदनाम करने के कुत्सित प्रयास किए हैं।

विज्ञापन


यूपीए सरकार के समय यही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति देखने को मिली थी, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री ने भगवा आतंकवाद के नाम पर भारत की सनातन संस्कृति को अपमानित व दुनिया के सामने बदनाम करने की कुत्सित चेष्टा की थी। हर व्यक्ति जानता है कि कांग्रेस की नीतियां देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली के युवाओं के क्या हैं मुद्दे, आखिर किस आधार पर करेगा वोटिंग... खुलकर रखी अपनी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी में हलचल तेज, राहुल गांधी के न लड़ने पर सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि भी आ सकते हैं मैदान में


कांग्रेस सरकार में नहीं थी आतंकवाद, उग्रवाद से लड़ने की इच्छाशक्ति 
सीएम ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान हुआ है। जम्मू कश्मीर के उग्रवाद-आतंकवाद, पूर्वोत्तर की अराजकता पर भी अंकुश लग गया है। यूपीए सरकार के समय लगभग 17 राज्यों के 115-120 जनपद ऐसे थे, जो नक्सली हिंसा की चपेट में थे। उस सरकार में आतंकवाद, नक्सलवाद, उग्रवाद से लड़ने की इच्छाशक्ति नहीं थी, यही कारण था कि देश में अराजकता और अव्यवस्था थी पर अब नक्सलवाद को नियंत्रित कर लिया गया है। देश के एकाध राज्यों के दो-तीन जनपदों तक यह सीमित हो गया है। बहुत शीघ्र यहां से भी नक्सलवाद का अंत होगा। 

दस वर्ष में देश के अंदर सुरक्षा का बेहतर माहौल बना है 
सीएम योगी ने कहा कि पिछले दस वर्ष में देश के अंदर सुरक्षा का बेहतर माहौल बना है। आतंकवाद की जड़ जम्मू-कश्मीर में धारा-370 को पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पूरी तरह समाप्त करते हुए जम्मू-कश्मीर को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा गया। पूर्वोत्तर के राज्यों के उग्रवाद व अराजकता को नियंत्रित करते हुए उन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने में सफलता प्राप्त हुई। कांग्रेस सरकार भारत की सनातन सभ्यता व संस्कृति को अपमानित व बदनाम करती थी लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में यह दुनिया में सम्मान प्राप्त कर रही है। भारत का गौरव अब पुनर्स्थापित हुआ है।

चार जून को जब परिणाम आएंगे तो मोदी जी प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे
सीएम ने कहा कि विश्वास है कि कांग्रेस सनातनियों को बदनाम करने, उनके हिस्से पर सेंधमारी करने, जाति-खेमों में बांटने का कुत्सित प्रयास कर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही थी। जनता उस कांग्रेस को पूरी तरह दरकिनार करते हुए मोदी जी के नेतृत्व में 'फिर एक बार मोदी सरकार' के संकल्प के साथ जुड़ रही है। 4 जून को जब 2024-लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे तो प्रचंड बहुमत के साथ मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उनका तीसरा कार्यकाल भारत की समृद्धि, सुरक्षा, आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा। हर भारतवासी के लिए यह गौरव का क्षण होगा। 

कांग्रेस उन लोगों के हाथों की कठपुतली थी, जो देश के विभाजन के कारक थे
एक सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति देश के विभाजन का कारण बनी थी। यह दिखाता है कि कांग्रेस नेतृत्व भारत की सनातन संस्कृति व परंपरा को अपमानित और कठघरे में खड़ा करके उन लोगों के हाथ की कठपुतली बनी हुई थी, जो देश के विभाजन के कारक थे। जिन लोगों ने भारत व भारतीयता को हमेशा कोसा है और उसकी अपूर्णीय क्षति की है। कांग्रेस लगातार उनके हाथों में खेलते हुए भारत को अपमानित कर रही थी। 

महाराष्ट्र की जनता का आशीर्वाद भी भाजपा व एनडीए को हो रहा प्राप्त

बुधवार को महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम योगी ने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने के लिए प्रतिबद्ध दिखाई देती है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए पूरे देश में चुनाव लड़ रही है। हमारे नेता मोदी जी हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में सुरक्षा,  देश के सम्मान, विकास, गरीब कल्याण कार्यक्रमों को लेकर जो अभूतपूर्व कार्य हुआ है, उसे लेकर आमजन के मन में बहुत सकारात्मक भाव है। इसका लाभ भाजपा व एनडीए उम्मीदवारों को मिल रहा है। महाराष्ट्र की धरती छत्रपति शिवाजी महाराज, साहू ही महाराज, महात्मा फूले, सावित्री बाई फूले, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, वीर सावरकर की धरती है। यह देश को नई दिशा देने वाली धऱती है। मेरा विश्वास है कि महाराष्ट्र की जनता का आशीर्वाद भी भाजपा व एनडीए को प्राप्त हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed