{"_id":"6656c3182229b71f640db0b4","slug":"cm-yogi-adityanath-says-on-june-4-bjp-nda-will-meet-the-target-of-400-paar-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी का दावा- चार जून को भाजपा-एनडीए पार करेगा 400 का आंकड़ा, देश संविधान से चलेगा शरिया से नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी का दावा- चार जून को भाजपा-एनडीए पार करेगा 400 का आंकड़ा, देश संविधान से चलेगा शरिया से नहीं
Wed, 29 May 2024 11:24 AM IST
ishwar ashish
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 May 2024 11:24 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि चार जून को भाजपा-एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगा। बीते 10 साल में मोदी सरकार द्वारा जो विकास के कार्य किए गए हैं। जनता उस पर निर्णय देगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि बीते 10 वर्षों में मोदी सरकार ने जनकल्याण, विकास और देश को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किए हैं। इसके आधार पर भाजपा-एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगा। देश बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के बनाए गए संविधान से चलेगा... मुस्लिम पर्सनल लॉ और शरिया से नहीं चलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में देश की जनता के जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए 10 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन दिए गए। शौचालयों का निर्माण करवाया गया। गरीब जनता को घर दिए गए। इस दौरान देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त हुई है। देश का सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन
#WATCH | Uttar Pradesh CM & BJP leader Yogi Adityanath to ANI, he says, "...On June 4, BJP-NDA will meet the target of '400 paar...The work of strangling the Constitution was done by Congress through Emergency...This country will run on the Constitution made by Baba Saheb Bhimrao… pic.twitter.com/XiZSiwmW6t
— ANI (@ANI) May 29, 2024
विज्ञापन
उन्होंने इंडिया गठबंधन के लोगों द्वारा संविधान बदलने के आरोप लगाने पर कहा कि कांग्रेस ने देश पर आपातकाल थोपकर संविधान का उल्लंघन किया है। संविधान को सर्वाधिक चोट कांग्रेस ने पहुंचाई।