फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath said to expose the lies of the opposition

UP: सीएम योगी बोले- सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर रहा विपक्ष, इनके झूठ को करें बेनकाब

Sat, 27 Jul 2024 04:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 27 Jul 2024 04:29 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए विपक्ष के हर झूठ को बेनकाब करें और जनता के बीच सच लेकर जाएं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said to expose the lies of the opposition
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष की ओर से सोशल मीडिया के जरिये फैलाए जा रहे अफवाहों और सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने के प्रयास का मुखर होकर विरोध करें। सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए विपक्ष के हर झूठ को बेनकाब करें और जनता के बीच सच लेकर जाएं।

विज्ञापन


सीएम अपने आवास पर शुक्रवार को लखनऊ मंडल के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बता दें कि लोकसभा चुनाव परिणा के बाद योगी ने बीते 20 दिन के दौरान प्रदेश के सभी 18 मंडलों के जनप्रतिनिधियों के साथ नतीजों की समीक्षा की है। इसी क्रम में शुक्रवार को लखनऊ मंडल की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान योगी ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में युवाओं और महिला संगठनों से संपर्क और संवाद स्थापित करें। खासकर युवाओं को बताएं कि बिना किसी रिश्वत और जाति, मत, मजहब के भेद के निष्पक्ष तरीके से सरकारी नौकरियां प्रदान की जा रही है। ऐसे युवाओं से संपर्क स्थापित करें, जिन्हें बिना भेदभाव और रिश्वत के नौकरी मिली हैं। अपने-अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों से भी लगातार संपर्क बनाए रखें। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान
योगी ने सभी जनप्रतिनिधियों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से जुटने की नसीहत देते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में आपके क्षेत्र में हुए मतदान का बारीकी से विश्लेषण करें और इसी के आधार पर अपनी कार्ययोजना तैयार करें। शासन के लोक कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारने में कोई भी अधिकारी हीलाहवाली करे तो उसकी लिखित शिकायत करें, कार्रवाई निश्चित की जाएगी। सीएम ने जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र की समस्याओं और जन अपेक्षाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को प्रत्येक क्षेत्र के विकास की नई रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed