{"_id":"69f73a60318c9809ed0d4d46","slug":"cm-yogi-adityanath-said-nine-lakh-jobs-were-given-in-nine-years-see-the-big-news-of-up-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big News: ''यूपी में अब नहीं देनी पड़ती रिश्वत'', ईवीएम पर फिर उठे सवाल, एक साथ दफनाए गए चार मासूमों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: ''यूपी में अब नहीं देनी पड़ती रिश्वत'', ईवीएम पर फिर उठे सवाल, एक साथ दफनाए गए चार मासूमों के शव
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने खाद्य सुरक्षा विभाग में चयनित हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि अब यूपी में नौकरी के लिए रिश्वत नहीं देनी पड़ती है बल्कि योग्यता के आधार पर नियुक्ति होती है। वहीं, अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाए। पढ़ें, यूपी की बड़ी खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने खाद्य सुरक्षा विभाग में चयनित हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि अब यूपी में नौकरी के लिए रिश्वत नहीं देनी पड़ती है बल्कि योग्यता के आधार पर नियुक्ति होती है। वहीं, अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाए। अंबेडकरनगर जिले में चार मासूमों की हत्या ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। रविवार को उन सभी का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, गोंडा में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पढ़ें, यूपी की बड़ी खबरें
सीएम योगी बोले: यूपी ने बनाया 9 साल में 9 लाख से अधिक नौकरी देने का रिकॉर्ड, प्रदेश में अब नहीं चलती रिश्वत
उत्तर प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दी गई है। यह किसी भी राज्य में सर्वाधिक नियुक्तियों की प्रक्रिया को सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करने का रिकॉर्ड है। सिर्फ अधीनस्थ चयन आयोग इस वर्ष 32 हजार से अधिक नियुक्तियों की प्रक्रिया संपन्न करेगा। पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश यादव बोले: जब बिजली के स्मार्ट मीटर में हो सकती है गड़बड़ी तो ईवीएम में क्यों नहीं, चुनाव आयोग इसे देखे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर तीखे हमले करते हुए उसे झूठ की सोनपापड़ी बनाने वाली पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि जनता इस बात को बखूबी जानती थी कि चुनाव खत्म होते ही महंगाई का ग्राफ ऊपर जाएगा, और आज वही हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती व बेटे की मौत, तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे थे
गोंडा जिले के नवाबगंज के कटरा मार्ग पर कनकपुर गांव के पास रविवार की दोपहर बाद टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार मां व बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
अंबेडकरनगर हत्याकांड:पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे चारों बच्चों के शव, रो पड़ा पूरा गांव, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
शनिवार को चारों बच्चों के शव घर के एक कमरे में मिले थे। गांव में सुबह से ही लोगों का मजमा लगा। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष के के यादव भी घर पहुंचे। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा। पढ़ें पूरी खबर
अयोध्या: गेहूं के खेत में कटा मिला नवजात का सिर, इलाके में मची सनसनी; पुलिस की टीमें धड़ की तलाश में
कोतवाली क्षेत्र के गीजा बनकट गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गेहूं की कटाई के बाद खाली पड़े एक खेत में नवजात शिशु का कटा हुआ सिर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर