फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath road show in Telangana.

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: सीएम योगी बोले, कांग्रेस ने इसे हैदराबाद बनाया हम भाग्यनगर बनाने आए हैं

Sat, 25 Nov 2023 06:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Nov 2023 06:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं के पक्ष में वोट मांगने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने का वादा किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath road show in Telangana.
रैली को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार से तेलंगाना के चुनावी रण में उतर गए। यहां उन्होंने रैली व रोड शो कर पांच प्रत्याशियों के लिए कमल खिलाने की अपील की। यूपी के सीएम के स्वागत को जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां भगवा लहराया और सड़कों पर योगी-योगी गुंजायमान हो गया। एक ओर जहां योगी आदित्यनाथ ने तेलूगू में संबोधन कर स्थानीय नागरिकों से खुद को जोड़ा तो वहीं तेलंगानावासियों ने भी उन्हें खूब स्नेह दिया। यहां केसीआर, कांग्रेस, एमआईएम व बसपा योगी आदित्यनाथ के निशाने पर रही।

विज्ञापन


सीएम ने बीआरएस का मतलब भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी समिति बताया तो बसपा को वोटकटवा कहा। बोले कि तेलंगाना में मुस्लिम आरक्षण संविधान विरोधी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी तो इसे समाप्त कर दिया जाएगा। केसीआर ने सिर्फ छलावा किया है। सत्ता में आने पर वे निल्लू (जल), निधुलू ( पैसा) व नियामाकालु (रोजगार) के वायदों को भी भूल गए। कांग्रेस ने इसे हैदराबाद बनाया, हम भाग्यनगर बनाने आए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक्सक्लूसिव: ओम प्रकाश राजभर बोले- मेरे पास रजिस्टर नंबर आठ नहीं है, आखिर क्या है इस बात का मतलब?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: मुख्तार के दुश्मन ब्रजेश सिंह को एनडीए से लड़ाना चाहते हैं राजभर, बीजेपी ने दी सख्त प्रतिक्रिया


तेलंगाना में भाजपा आएगी तो मुस्लिम आरक्षण समाप्त होगा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीरपुर से भाजपा उम्मीदवार डॉ. पलवई हरीश बाबू व आसिफाबाद से आत्माराम नाइक के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि केसीआर के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार शोषण व अराजकता का कारण बन चुकी है। यह राज्य अपने अधिकारों के लिए तरस रहा है। तेलंगाना में तुष्टिकरण की राजनीति का सबसे गंदा खेल चल रहा है। समाज को बांटने के लिए सरकार किसी भी हद तक जा सकती है। बीआरएस सरकार ने मुस्लिम आरक्षण देकर दलित,  वंचितों, अनुसूचित जाति- जनजाति व पिछड़ी जाति को हक से वंचित करने की साजिश की। यह भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान का अपमान है। मुस्लिम आरक्षण संविधान विरोधी है, इसलिए तेलंगाना में भाजपा के आने पर यह समाप्त होगा। वीआरएस व कांग्रेस देश को नए विभाजन की ओर ले जाना चाहती है। बीआरएस-कांग्रेस और बीएसपी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। 

तीन लाख करोड़ रुपये के कर्ज में फंसा है तेलंगाना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने वेमुलावाड़ा में भाजपा प्रत्याशी डॉ.  विकास राव के पक्ष में वोट मांगा। यहां उन्होंने वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल विद्यासागर राव की भी चर्चा की। सीएम ने कहा कि तेलंगाना राज्य के लिए 1969, 2001 से 2014 तक चले लंबे आंदोलन के दौरान निल्लू (जल), निधुलू ( पैसा) व नियामाकालु (रोजगार) देने का नारा दिया गया था लेकिन सत्ता में आने के बाद केसीआर यह वादे भूल गए। तेलंगाना जब बना था तो यह रेवेन्यू सरप्लस राज्य था। आज तेलंगाना तीन लाख करोड़ रुपये के कर्ज में है। बीआरएस किसानों, नौजवानों व महिलाओं के साथ धोखा कर रही है। पानी अवैध धन का स्रोत बन गया है। सरकार की गलत नीतियों के साथ युवा कर्ज के बोझ से दबा है।

भाजपा सरकार लाइए,  निजाम से मुक्ति दिवस को मनाएंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनथनगर से मैरी शशिधर रेड्डी के लिए रोड शो किया। यहां योगी के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सीएम ने कहा कि तेलंगाना में सिर्फ बीजेपी-बीजेपी ही चाहिए। 2017 से पहले यूपी में दंगे होते थे पर आज यूपी में कर्फ्यू है न दंगा, क्योंकि वहां सब चंगा ही चंगा, जबकि तेलंगाना का किसान आत्महत्या के लिए मजबूर है। यहां पेपर लीक हो रहे हैं। जो सीएम व सरकार परीक्षा नहीं करा सकती, वह राज्य चला सकती है क्या। सीएम ने आरोप लगाया कि एमआईएम दोनों पार्टियों का कॉमन फ्रेंड है। उनके कारण सरकार तेलंगाना निजाम से मुक्ति के दिवस को नहीं मनाने देती है। भाजपा सरकार लाइए,  निजाम से मुक्ति दिवस को राष्ट्रीय दिवस मनाने का कार्य होगा। कांग्रेस ने इसे हैदराबाद बनाया, हम भाग्यनगर बनाने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed