फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath review meeting of prepration for Amrit Mahotsav.

Amrit Mahotsav: स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर होगा 75 बस स्टैंड व 75 बसों का नामकरण, योगी ने दिए निर्देश

Sun, 07 Aug 2022 03:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Aug 2022 03:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा और इस संबंध में अफसरों को कई निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath review meeting of prepration for Amrit Mahotsav.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत योगी सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों को अनूठी श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है। सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर प्रदेश के 75 बस स्टैंड और 75 बसों का नामकरण करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश संबंधित अधिकारियों को आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए हैं। परिवहन विभाग ने इस बाबत तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विभिन्न विभागों की तैयारियों का प्रेजेंटेशन भी देखा। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को भव्य रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक जिले में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े स्थलों और शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही शहीद स्मारकों पर पुलिस व पीएसी बैंड द्वारा राष्ट्र धुन बजाने को कहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अपने-अपने जिलों के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के परिजनों, पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों और अन्य राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों को ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज भेंट करने के लिए कहा है। इस मौके पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में इस बार 4.76 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही सभी विभागों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस बार प्रदेश के 58,189 ग्राम पंचायतों के नवनिर्मित ग्राम सचिवालयों में 15 अगस्त को पहली बार ध्वजारोहण और जनभागीदारी के साथ भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश के 7500 अमृत सरोवरों पर तिरंगा फहराकर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

सभी ग्राम पंचायतों में 75-75 फलदार पौधे लगाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 75-75 फलदार पौधे लगाने के साथ ही प्रत्येक मंडी समिति में 75-75 पल्लेदारों को सम्मानित करने के भी निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार सभी जिलों में अमृत मिनी मैराथन का आयोजन करते हुए इसमें प्रदेश के 75,000 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।


उन्होंने समाज के 75 विभिन्न व्यवसायों जैसे डॉक्टर, नर्स, व्यापारी, किसान, आशा बहुएं, अधिवक्ता, शिक्षक, स्वच्छाग्रही आदि की अपने-अपने व्यवसाय का प्रतिनिधित्व करने वाली वेशभूषा में ‘हम सब एक हैं’ नारे के साथ प्रभातफेरी निकालने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed