{"_id":"6896e900477f9997070ba98b","slug":"cm-yogi-adityanath-releases-video-in-sanskrit-language-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी ने संस्कृत भाषा में दिया वीडियो बयान... सभी प्रदेशवासियों को संस्कृत सप्ताह की दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी ने संस्कृत भाषा में दिया वीडियो बयान... सभी प्रदेशवासियों को संस्कृत सप्ताह की दी शुभकामनाएं
Sat, 09 Aug 2025 11:51 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:51 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को संस्कृत भाषा सप्ताह के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने संस्कृत भाषा के संरक्षण, प्रसार और दैनिक जीवन में प्रयोग हेतु संकल्प लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को संस्कृत दिवस पर संस्कृत भाषा सप्ताह शुरू होने की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें वह संस्कृत में संदेश देते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में उन्होंने कहा कि यूपी के सभी निवासियों को संस्कृत भाषा सप्ताह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। संस्कृत भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय संस्कृति का मूल है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए संस्कृत भाषा का अध्ययन अति आवश्यक है। इस सप्ताह हम संस्कृत के महत्व का स्मरण करेंगे। संस्कृत साहित्य के अमृत का पान करेंगे। विद्यालयों और घरों में संस्कृत भाषा का प्रचार किया जाएगा। संस्कृत भाषा के विकास के लिए राज्य सरकार हमेशा ही तत्पर है। इस सप्ताह सिर्फ उत्सव ही नहीं होगा बल्कि संस्कृत के विकास के लिए कार्य किए जाएंगे। एक बार फिर से प्रदेश के सभी निवासियों को संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
इसके पहले उन्होंने एक्स पर कहा कि देववाणी संस्कृत भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति, ऋषियों की वाणी का स्पंदन और सनातन ज्ञान का अनंत स्रोत है। यह भाषा हमारी परम्परा, प्रज्ञा और वैश्विक बौद्धिकता की आधारभूमि है। आइए, विश्व संस्कृत दिवस पर इस अमृत वाणी के संरक्षण, प्रसार और दैनिक जीवन में प्रयोग हेतु संकल्पित हों।

जयतु संस्कृतम्। जयतु भारतम्।। pic.twitter.com/U5F1JvF8hh
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 9, 2025