फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath press conference in Lucknow.

UP: आंबेडकर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस को जवाब...कहा- 'कांग्रेस अंबेडकर पर दुष्प्रचार में लगी है'

Tue, 24 Dec 2024 04:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Dec 2024 04:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब को लेकर दुष्प्रचार कर रही है। भाजपा ने हमेशा ही बाबा साहेब का सम्मान किया है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath press conference in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर भ्रम फैला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही सर्वाधिक दलित और वंचितों की भलाई के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश की आजादी में और संविधान के निर्माण में बड़ा योगदान दिया है। हर भारतवासी उनके प्रति सम्मान रखता है। भाजपा लगातार देश को बाबा साहेब के सपनों का देश बनाने के लिए काम कर रही है। भाजपा ने हमेशा ही उन्हें सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि देश जानता है कि कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल असंवैधानिक और अनैतिक आचरण कर रहे हैं। बाबा साहेब भारत माता के महान सपूत थे। उन्होंने विपरीत परिस्थतियों में संघर्ष करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की और अर्थव्यवस्था और कानून के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ डिग्री अर्जित की और फिर उसके माध्यम से उन्होंने भारत को अपने उस ज्ञान से आलोकित करने में अपनी पूरी ताकत लगा दी।


भारत के संविधान शिल्पी के रूप में हर भारतवासी बाबासाहेब के लिए सम्मान का भाव रखता है। भाजपा उनके प्रति सम्मान का भाव रखते हुए उनके सपनों का भारत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्घता से काम कर रही है। देश में अटल जी की सरकार रही हो या फिर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार हमेशा ही बाबा साहेब का सम्मान किया। बता दें कि मंगलवार को प्रदेश भर में कांग्रेस और बसपा गृहमंत्री अमित शाह के डॉ. आंबेडकर पर दिये गए बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed