{"_id":"62b83a488b014a2c127efe95","slug":"cm-yogi-adityanath-press-conference-after-the-result-of-bypoll-on-rampur-and-azamgarh-loksabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Bypoll Win: आजमगढ़-रामपुर जीत पर बोले योगी- डबल इंजन सरकार की डबल जीत, 2024 में सभी 80 सीट जीतेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Bypoll Win: आजमगढ़-रामपुर जीत पर बोले योगी- डबल इंजन सरकार की डबल जीत, 2024 में सभी 80 सीट जीतेंगे
Sun, 26 Jun 2022 06:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Jun 2022 06:12 PM IST
सार
भाजपा ने समाजवादी पार्टी के गढ़ आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर शानदार जीत दर्ज की है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताते हुए जनता का आभार जताया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर कहा कि यह डबल इंजन वाली सरकार की डबल जीत है। जो कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक संदेश है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत फिर विधान परिषद चुनाव और अब उपचुनाव में जीत डबल इंजन की सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम बताता है कि जनता परिवारवादी और सांप्रदायिक दलों और नेताओं को स्वीकार करने वाली नहीं है। जनता भाजपा के सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ है। उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट है कि भाजपा 2024 में यूपी की 80 में से 80 लोकसभा सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने इस जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि इस भयंकर गर्मी में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह परिश्रम की पराकाष्ठा की है। इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। आज की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की जीत है। मुख्यमंत्री योगी ने आजमगढ़ और रामपुर की जनता का आभार जताया है।
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भोजपुरी फिल्मों के कलाकार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और रामपुर सीट पर घनश्याम सिंह लोधी ने जीत दर्ज की है।