फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath pays tribute to former CM late Hemvati Nandan Bahuguna on his birth anniversary.

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Tue, 25 Apr 2023 12:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Apr 2023 12:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath pays tribute to former CM late Hemvati Nandan Bahuguna on his birth anniversary.
श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा का प्रदेश के विकास के लिए विजन स्पष्ट था।

विज्ञापन


उन्होंने देश की आजादी के विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभायी थी। इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद समेत तमाम अधिकारियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। 
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
विज्ञापन
विज्ञापन


देश एवं प्रदेश की सेवा में अपने योगदानों के लिए वे सदैव स्मरण किए जाएंगे।
 

अपनी सेवाओं के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी 104वीं पावन जयंती पर याद करते हुए कहा कि उनका जन्म 25 अप्रैल 1919 को आज के उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के एक गांव में हुआ था।


उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही एक स्कूल में ग्रहण की। वहीं उन्होंने अपनी सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी के साथ-साथ उच्च शिक्षा के लिए प्रयागराज का रुख किया। यहां पर उन्होंने उच्च शिक्षा अर्जित करते हुए देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई।

उन्होंने वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान व बाद में भी देश की आजादी के लिए विभिन्न आंदोलनों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रयागराज और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उनका विजन बहुत स्पष्ट था। ऐसे में अनेक दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर उन्हे स्वतंत्र भारत के रूप में प्राप्त हुआ। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश और देश की सेवा के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed