{"_id":"60d2f4bf5f0cda71e75eddf4","slug":"cm-yogi-adityanath-pays-tribute-to-dr-shyama-prasad-mukherjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 68वें बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि, कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 68वें बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि, कही ये बातें
Wed, 23 Jun 2021 02:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:15 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार व संगठन के मंत्रियों सहित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 68वें बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, महान राष्ट्रभक्त, प्रखर शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 68वें बलिदान दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
विज्ञापन
देश की एकता और अखंडता का जो पाठ श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने पढ़ाया था, आज वह आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चरितार्थ होते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना आज साकार हो रही है, यही डॉ. मुखर्जी के प्रति भारत की विनम्र श्रद्धांजलि है।
इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक व कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।