फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath pays a floral tribute to former Prime Minister of India, Chaudhary Charan Singh.

मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले- किसानों की आय दोगुना करना सरकार की प्रतिबद्धता

Wed, 23 Dec 2020 04:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Dec 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath pays a floral tribute to former Prime Minister of India, Chaudhary Charan Singh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को लेकर विपक्ष पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार कह रही है कि मंडियां समाप्त नहीं होंगी, एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) खत्म नहीं होगा, फिर भी किसानों को गुमराह किया जा रहा है। मंडियों को ई तकनीक से जोड़ने का कार्य हुआ है। मंडी शुल्क 1 फीसद किया गया। बावजूद इसके किसान हितों से खिलवाड़ करने वाले ओछी राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन


किसान के जीवन में खुशहाली लाने के लिए ही प्रधानमंत्री ने कृषि कानूनों में बदलाव किया है। जिन्हें किसानों की प्रगति अच्छी नहीं लगती, देश का विकास अच्छा नहीं लगता, किसानों के चेहरे पर खुशहाली अच्छी नहीं लगती, वह लोग किसानों को भड़काने में लगे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने ये बातें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 118 वीं जयंती के अवसर पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में सबसे अधिक काम किए। किसानों के जीवन में आ रहे व्यापक बदलावों के लिए प्रधानमंत्री निरन्तर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान बिना किसी टैक्स के देश की किसी भी मंडी में अपने उत्पाद बेच सकते हैं। कृषि, पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन आदि क्षेत्रों में समन्वय स्थापित कर किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट की है। केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों से किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य हुआ है।

किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले सत्ता पर काबिज होते ही मौन हो जाते थे

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार ने रमाला चीनी मिल चालू कर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सच्ची श्रृद्धांजलि दी है। रमाला में 50 हजार कुंतल प्रतिदिन गन्ना की पेराई हो रही है। सरकार ने चौधरी साहब को सम्मान देने के साथ ही किसानों का भी मान बढ़ाया है। चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि बागपत की रमाला चीनी मिल 30 वर्षों से बंद थी। उस चीनी मिल का नवीनीकरण और विस्तारीकरण नहीं किया गया था। किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले लोग सत्ता पर काबिज होते ही मौन हो जाते थे, कभी उनकी चिंता नहीं करते थे।

केंद्र की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने भी किसान हित में उठाए महत्वपूर्ण कदम
मुख्यमंत्री योगी ने कहा प्रदेश सरकार ने 1.2 लाख करोड़ रुपये का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराया और बंद हो चुकी चीनी मिलों को फिर से शुरू कराया। आज प्रदेश में चीनी मिलों का विस्तारीकरण किया जा रहा है। केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने भी किसान हित में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। चाहे वह 36,000 करोड़ रुपये से 86 लाख किसानों का ऋणमोचन हो या लंबित सिंचाई परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का कार्य, प्रदेश सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट की है।

89 कृषि विज्ञान केंद्र किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कर रहे काम

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के चार कृषि विश्वविद्यालयों के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्रों को जोड़ा गया है। झांसी केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय शुरू हुआ है। बीएचयू के कृषि संकाय को किसानों से जोड़ा गया है। 89 कृषि विज्ञान केंद्र किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम कर रहे हैं। सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार किसानों की लागत को कम करने और उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दे रही है। प्रदेश के किसानों को ट्रैक्टर प्रदान किए जा रहे हैं। 20 कृषि विज्ञान केंद्रों को स्थापित करने का संकल्प पूरा किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed