फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath on a visit to Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences in Lucknow

लखनऊ: राम मनोहर लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, मरीजों से की बातचीत

Wed, 27 May 2020 11:09 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 27 May 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath on a visit to Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences in Lucknow
मरीजों से बातचीत करते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : ani

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


इमरजेंसी वार्ड में मुख्यमंत्री योगी ने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। 
 

उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में कोविड-19 और सामान्य मरीजों की भर्ती के लिए व्यवस्थाएं देखीं। इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को किस तरह से रेड, येलो और ग्रीन जोन में भेजा जाता है इसके बारे में मुख्यमंत्री ने विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मरीज के पर्चा काउंटर स्क्रीनिंग और फीवर क्लीनिक के बारे में भी पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक प्रोफेसर एके त्रिपाठी ने संस्थान में की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी ने इमरजेंसी में आने पर कोरोना के संदिग्ध मरीजों को भर्ती करने के लिए अलग से बनाए गए वार्ड को भी देखा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा सचिव (सीएमएस) डॉक्टर विक्रम सिंह, डॉ. भुवन चंद तिवारी, डॉ. श्रीकेश सिंह, डॉ. राजीव रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed