{"_id":"6666d1ddfe05a143260e1c42","slug":"cm-yogi-adityanath-meets-to-rajnath-singh-amit-shah-and-nitin-gadkari-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी ने राजनाथ-शाह व गडकरी से की मुलाकात, मोदी-3.0 में कैबिनेट मंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी ने राजनाथ-शाह व गडकरी से की मुलाकात, मोदी-3.0 में कैबिनेट मंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं
Mon, 10 Jun 2024 03:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:47 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की और उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल होने की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने तीनों नेताओं से मुलाकात की।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी से सोमवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। भाजपा के तीनों नेताओं ने रविवार को मोदी-3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। 2024 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद तीनों वरिष्ठ नेताओं से योगी आदित्यनाथ की यह पहली मुलाकात है।
विज्ञापन
सीएम योगी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में ही रात्रि विश्राम किया। सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह व नितिन गडकरी से मुलाकात कर तीनों नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल होने की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हार पर रार: 'पीठ में अपनों ने खंजर घोंपा'; भाजपा के 12 से अधिक उम्मीदवारों ने रिपोर्ट में बताई हारने की ये वजह
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा में ब्राह्मण-कुर्मी बराबर, पासी-ठाकुर दूसरे स्थान पर; इस वजह से भाजपा को मिली मात
गौरतलब है कि राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अमित शाह गुजरात के गांधीनगर और नितिन गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा से चुनाव जीते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी की लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार भी किया था।