फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath meets to Rajnath Singh, Amit Shah and Nitin Gadkari.

UP: सीएम योगी ने राजनाथ-शाह व गडकरी से की मुलाकात, मोदी-3.0 में कैबिनेट मंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं

Mon, 10 Jun 2024 03:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Jun 2024 03:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की और उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल होने की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meets to Rajnath Singh, Amit Shah and Nitin Gadkari.
मुख्यमंत्री योगी ने तीनों नेताओं से मुलाकात की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी से सोमवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। भाजपा के तीनों नेताओं ने रविवार को मोदी-3.0 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। 2024 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद तीनों वरिष्ठ नेताओं से योगी आदित्यनाथ की यह पहली मुलाकात है।

विज्ञापन


सीएम योगी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में ही रात्रि विश्राम किया। सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह व नितिन गडकरी से मुलाकात कर तीनों नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल होने की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हार पर रार: 'पीठ में अपनों ने खंजर घोंपा'; भाजपा के 12 से अधिक उम्मीदवारों ने रिपोर्ट में बताई हारने की ये वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा में ब्राह्मण-कुर्मी बराबर, पासी-ठाकुर दूसरे स्थान पर; इस वजह से भाजपा को मिली मात


गौरतलब है कि राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अमित शाह गुजरात के गांधीनगर और नितिन गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा से चुनाव जीते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी की लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed