फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath launched Mera Covid Kendra app.

'मेरा कोविड केंद्र' एप बताएगा कहां होगी फ्री कोरोना जांच, सीएम योगी ने लांच किया नया मोबाइल एप

Sat, 05 Dec 2020 06:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Dec 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath launched Mera Covid Kendra app.
मेरा कोविड केंद्र - फोटो : amar ujala

कोरोना की जांच कराने के इच्छुक लोगों को अब जांच केंद्र ढूंढने में परेशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मोबाइल एप 'मेरा कोविड केंद्र' का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


स्मार्ट मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर कोई भी व्यक्ति आसानी से जान सकेगा कि उसके घर के आसपास पांच किलोमीटर में कोरोना जांच केंद्र कहां हैं। यही नहीं जिले भर में कहां-कहां पर कोविड टेस्टिंग सेंटर हैं, इसके बारे में भी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


शनिवार को एप लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोविड के खिलाफ जारी लड़ाई में हमारी जीत तय है। बस सावधानी और सतर्कता बनी रहे। सीएम ने कहा कि 23 मार्च को जब केजीएमयू, लखनऊ में पहले दिन आरटीपीसीआर जांच हुई थी, तब हम महज 72 टेस्ट कर सके थे लेकिन दिन रात, सम-विषम परिस्थितियों में एकजुट होकर हमारी टीम ने काम किया, नतीजा, कि आज यूपी ने दो करोड़ टेस्ट पूरे कर लिए। अब हम रोज डेढ़ से पौने दो लाख कोविड टेस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भी 40 फीसदी आरटीपीसीआर टेस्ट हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक कोविड-टेस्ट करने वाला राज्य है। अगर किसी को कोई पूर्वाग्रह नहीं है तो उत्तर प्रदेश के कोविड मैनेजमेंट को सभी ने प्रेरणास्पद कहा है। डब्ल्यूएचओ से लेकर नीति आयोग तक ने यूपी की नीति को सराहा है।

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मिलकर तैयार किया है एप

'मेरा कोविड केंद्र' एप को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने तैयार किया है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया की करीब दो महीने पहले कोरोना की जांच रिपोर्ट ऑनलाइन जानने के लिए एप लांच किया गया था। अब तक 30 लाख लोग अपनी कोरोना जांच की रिपोर्ट घर बैठे ही ऑनलाइन हासिल कर चुके हैं। अब उन्हें एक कदम आगे बढ़कर कोविड टेस्टिंग सेंटर के बारे में भी ऑनलाइन जानकारी मिलेगी। जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है वह लोग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय की वेबसाइट www.dgmhup.gov.in पर विजिट कर लिस्ट देख सकते हैं।

सभी कोरोना जांच केंद्रों की जियो टैगिंग की गई है। स्वास्थ्य विभाग के फील्ड वर्कर और जिला प्रशासन इसमें नए कोरोना जांच केंद्रों को समय-समय पर ऑनलाइन जोड़ सकेंगे। फिलहाल 1260 निःशुल्क कोविड जांच केंद्रों का ब्यौरा इस एप में उपलब्ध है। मेरा कोविड केंद्र एप आसपास पांच किमी के दायरे में स्थित कोविड जांच केंद्र के बारे में अपडेट देगा।

यहीं नहीं, मेरा कोविड केंद्र कहां पर है, इसका नक्शा भी एप पर प्रस्तुत होगा। एप पर संबंधित कोविड केंद्र के लैब टेक्नीशियन व केंद्र प्रभारियों के नंबर, खुलने, बन्द होने का समय भी उपलब्ध है। इसके अलावा, अपने 05 किमी दायरे से बाहर के कोविड केंद्र के बारे में जानकारी पाने की सुविधा भी इस एप में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed