फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath instructs that local body should keep an eye on Corona infection.

मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश, ग्राम पंचायत व नगर निकाय वार्ड स्तर पर हो कोरोना संक्रमण की निगरानी

Mon, 05 Apr 2021 12:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Apr 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath instructs that local body should keep an eye on Corona infection.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए ग्राम पंचायत व नगर निकाय वार्ड स्तर पर निगरानी समितियों का गठन कर उन्हें सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ युवक मंगल दल, चौकीदार आदि को निगरानी समिति में शामिल किया जाए। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में सिविल डिफेंस और स्वैच्छिक संगठनों को निगरानी समितियों में सम्मिलित किया जाए। निगरानी कार्य में जनप्रतिनिधियों की भी सहायता ली जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की समीक्षा करते हुए कहा कि निगरानी समितियां अन्य राज्यों से यूपी पहुंचने वाले यात्रियों की मॉनीटरिंग करें। ऐसे व्यक्तियों की भी निगरानी करें, जिनमें कोरोना के लक्षण मौजूद हों। किसी भी संक्रमित से संबंधित 25 लोगों की टेस्टिंग की जाए और आरटी-पीसीआर जांच की संख्या बढ़ाई जाए। स्टैटिक सैम्पलिंग के माध्यम से आरटी-पीसीआर के नमूने भेजने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड के साथ अन्य सभी जरूरी व्यवस्था निरंतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि कोविड अस्पतालों में वरिष्ठ चिकित्सक लगातार राउंड लें। सभी डीएम, पुलिस कप्तान व सीएमओ प्रतिदिन सुबह कोविड चिकित्सालय में और शाम को इटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठक कर स्थिति की समीक्षा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज पर रैपिड रिस्पांस टीम की नजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों की लगातार मॉनीटटिंग की जाए। जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इनको दवाइयां व इलाज उपलब्ध कराया जाए और पूर्व निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन करके ऐसे मरीजों के घर दिन में तीन बार विजिट सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सभी को मास्क अनिवार्य रूप से पहनना सुनिश्चित किया जाए। ऑटो, टैक्सी व बस का प्रयोग उन्हीं यात्रियों को करने दिया जाए, जिन्होंने मास्क पहना हो।

आज 7 लाख टीकाकरण का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में प्रत्येक दिन निर्धारित टीकाकरण का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। सभी टीकाकरण केंद्र सोमवार को अपने लक्ष्यों को पार करें। 5 अप्रैल को प्रदेश में 7 लाख से अधिक टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसे हर हालत में पार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed