{"_id":"641548abb296ee480402f928","slug":"cm-yogi-adityanath-instructs-offivers-for-rescue-after-rain-in-lucknow-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और ओलावृष्टि: आगे भी वर्षा व तेज हवा की चेतावनी, सीएम ने जारी किए राहत व बचाव कार्य के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और ओलावृष्टि: आगे भी वर्षा व तेज हवा की चेतावनी, सीएम ने जारी किए राहत व बचाव कार्य के निर्देश
Sat, 18 Mar 2023 01:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:36 PM IST
सार
यूपी के कई जिलों में बारिश व हवा से फसलों का नुकसान हुआ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 20 व 21 मार्च को भी मौसम ऐसा ही बने रहने की आशंका है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के कई जिलों में चक्रवाती बदलाव का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बारिश से फसलों को नुकसान भी पहुंचा है। गेहूं की फसल गिर गई और सरसों की फलियां टूटीं। आलू को नुकसान तो नहीं हुआ पर इससे खोदाई प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश व तेज हवा की चेतावनी जारी की है। खास तौर से 20 व 21 मार्च को तेज बारिश होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में हुई बारिश और ओलावृष्टि को लेकर निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी जनपदों में अधिकारी पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करें। आपदा से हुई जनहानि में प्रत्येक प्रभावित परिवार को चार लाख रुपये की अनुमन्य राहत राशि तत्काल प्रदान करें और जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशुहानि हुई। ऐसे प्रभावितों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए ताकि इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति चरमराई, फैक्टरियों में उत्पादन ठप; कई शहरों में गहराया संकट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तीन दिन में 450 करोड़ की वसूली प्रभावित, हर दिन डेढ़ सौ करोड़ का हो रहा है नुकसान
इन जिलों में मध्यम से तेज बारिश के आसार
मौसम में बृहस्पतिवार आधी रात के बाद से बदलाव शुरू हुआ। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। इससे आम के बौर झड़ गए। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी व मध्य यूपी में ज्यादा बारिश हुई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि, मेरठ के मौसम विज्ञानी डॉ. यूपी शाही कहते हैं कि अगले पांच दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। मेरठ, मुजफरनगर, बागपत, शामली, हापुड़, नोएडा, अलीगढ़, गाजियाबाद, रामपुर, बिजनौर में हल्की बारिश, बदायूं संभल, फर्रुखाबाद, सहारनपुर में हल्की और बरेली पीलीभीत में मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं। प्रयागराज, कौशांबी आदि में चना आदि फसलों की कटाई चल रही है। यदि आगे बारिश हुई तो सब्जियों को भी काफी नुकसान पहुंचेगा।
श्रावास्ती-बहराइच में ओलावृष्टि
श्रावास्ती-बहराइच में शुक्रवार को ओलावृष्टि भी हुई। जबकि अवध के सभी जिलों में बूंदाबांदी होती रही। बाराबंकी में बिजली गिरने से एक मौत हुई है। पूरे प्रदेश में औसतन 0.3 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है।