{"_id":"66f64dae1611cd49ab070bf3","slug":"cm-yogi-adityanath-instructs-officers-to-run-rescue-work-and-give-money-to-effected-people-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, सीएम योगी ने दिए निर्देश- तत्परता से राहत कार्य संचालित करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, सीएम योगी ने दिए निर्देश- तत्परता से राहत कार्य संचालित करें अधिकारी
Fri, 27 Sep 2024 11:46 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:46 AM IST
सार
यूपी के कई जिलों में कल रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यवस्त हो गया है। इसे देखते हुए सीएम योगी ने अफसरों को पूरी तत्परता के साथ राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें।
उन्होने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।
प्रदेश के कई जिलों में कल रात से ही भारी बारिश हो रही है। अयोध्या में बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, सीतापुर में कच्ची दीवार ढहने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन