फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath inaugrates the PM Vishwakarma Yojna in Lucknow.

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने पीएम विश्वकर्मा योजना का किया शुभारंभ, बोले- प्रधानमंत्री मोदी नए भारत के शिल्पी

Sun, 17 Sep 2023 01:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Sep 2023 01:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पी हैं और उनके नेतृत्व में भारत एक महाशक्ति बनकर उभर रहा है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugrates the PM Vishwakarma Yojna in Lucknow.
पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया और कहा कि बीते नौ साल में हमने बदलते भारत को देखा है जो कि एक महाशक्ति बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि जी-20 में भारत की वैश्विक ताकत का एहसास पूरे विश्व को हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पी हैं। यही प्रधानमंत्री के वोकल फार लोकल का प्रयास है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना कामगारों एवं कारीगरों को अब नई तकनीक से जोड़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छत ढहने से मौत: मां की बाहों में था अंश, रात में ही नानी के घर से लौटा था, जिसने भी देखा आंखें नम हो गईं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छेड़छाड़ में छात्रा की मौत: प्रकरण में थाना प्रभारी को किया गया निलंबित, आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले, भारी उद्योगों के साथ ही सूक्ष्म उद्योगों का बड़ा महत्व, हमें छोटे उद्योगों पर भी ध्यान देना होगा 
विश्वकर्मा जयंती पर पीएम विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ के अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारी उद्योगों का बड़ा महत्व है लेकिन सूक्ष्म उद्योगों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। यही उद्योग देश को आगे ले जाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। यही भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाएंगे। पुरानी सरकारों ने बड़े उद्योगों को आगे बढ़ाया। छोटों को पीछे करने का काम किया लेकिन इस चक्कर में  बड़े उद्योगों को आगे नहीं बढ़ा पाए। इसका परिणाम यह रहा कि छोटे उद्योग कारीगर और शिल्पकार सब खत्म होते गए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अभी सबको बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले यहां का निर्यात 1000 करोड़ रुपए था। अब 16000 करोड़ रुपए हो गया है और एक साल में यह 25000 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। आज न केवल हम सेना की जरूरत का सामान बना रहे हैं बल्कि दूसरे देशों को भी निर्यात कर रहे हैं। यह नए भारत की शुरुआत है। शिल्पियों की वजह से भारत कभी सोने की चिड़िया था। अब फिर इन्हीं के दम पर सोने की चिड़िया बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed