फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath inaugrates the Meri Mati Mera Sankalp in Kakori Lucknow.

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान का किया शुभारंभ, काकोरी के शहीदों को किया नमन

Wed, 09 Aug 2023 05:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Aug 2023 05:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के काकोरी में मेरी माटी मेरा संकल्प अभियान का शुभारंभ कर लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugrates the Meri Mati Mera Sankalp in Kakori Lucknow.
मेरी माटी मेरा देश का शुभारंभ करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आप जिस क्षेत्र में है उसमें बेहतर करें, अपने कर्तव्यों का सही से निर्वहन करें। यही नागरिक कर्तव्य है यही सच्ची राष्ट्र भक्ति है। विभाजन की त्रासदी का स्मरण करें और संकल्प ले कि हम फिर से विभाजन नहीं होने देंगे। यही शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिस ब्रिटेन ने हम पर 200 वर्षों तक राज किया उसको हराकर आज भारत विश्व में पांचवीं अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी लोगों से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए गए पंच प्रण को लेकर अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने को कहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में कब होगी जातीय जनगणना? मायावती ने उठाया सवाल, बोलीं- राष्ट्रीय स्तर पर करवाई जानी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रक्षाबंधन के लिए शुभ मुहूर्त: 30 की रात से 31 अगस्त की सुबह तक मनाया जाएगा, जानें- क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर काकोरी शहीद स्मारक पहुंच कर शहीद मंदिर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यर्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने मेरी माटी मेरा देश अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यक्रम से जुड़े लोग अपनी जगह पर खड़े होकर अपनी माटी को नमन करें , सेल्फी लें और उसे अपलोड करें।

उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बताए गए पंच प्रण की शपथ कार्यक्रम में आये लोगों को दिलाई । उन्होंने कहा कि आज ही भारत छोड़ो आंदोलन की भी वर्षगांठ है साथ ही अन्य ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आज के दिन का स्मरण किया जाता है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़कर मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत हो रही है।

सीमा  पर व आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने वाले शहीदों का नमन है। आजादी के महोत्सव ने एक ऐसे भारत का दर्शन कराया है जहां किसी के साथ भेदभाव नहीं है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक भारतीय के पास अवलोकन करने का अवसर है। आगामी 25 वर्षो के अमृत काल से जुड़ने का भी अवसर है। जिस स्थल पर शहीदों ने काकोरी ट्रेन एक्शन को अंजाम दिया उसी स्थल से मेरी माटी मेरा देश अभियान को शुरू करने का अवसर मिल रहा है।

'काकोरी ट्रेन एक्शन में शहीदों ने करीब चार हजार रुपये लूटे थे'

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन में शहीदों ने करीब चार हजार रुपये लूटे थे। उन शहीदों की गिरफ्तारी के लिए ब्रिटिश सरकार ने 10 लाख रुपये खर्च किये थे। अगर लड़ने का जज्बा हो तो बड़ी से बड़ी ताकत को हिलाया जा सकता है। आज भारत शक्तिशाली देशों के समूह जी -20 की अध्यक्षता कर रहा है। आज भारत आत्मनिर्भर है। विश्व को मानवता का पाठ पढ़ाने वाला भारत है। आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अनेक कार्यक्रम होंगे। हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ना है। जिस तिरंगे के लिए अनगिनत क्रांतिकारी बलिदान हुए उसी तिरंगे को हर घर फहराना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी जनजातियों को सम्मान देने के लिये बिरसा मुंडा की जयंती को आदिवासी जनजातीय दिवस घोषित किया साथ ही बिरसा मुंडा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद स्मारक पर काकोरी अमृत वाटिका की भी स्थापना की। इस वाटिका में 75 पौधों का रोपण हुआ।

इस अवसर पर उन्होंने ने शहीद परिवार से जुड़े परिजन शरद रौशन सिंह , आफाक उल्ला खां, राजेन्द्र नाथ सान्याल ,उदय खत्री, कमला देवी और बीना जंग को सम्मानित किया। कार्यक्रम को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, मंत्री जय वीर सिंह ने भी लोगो को संबोधित किया।

कार्यक्रम में विधायक जय देवी कौशल, राजेश्वर सिंह, योगेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, समेत कई मंत्री मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यभिलेखागर विभाग द्वारा प्रदर्शनी, बाबू त्रिलोकी सिंह कॉलेज द्वारा साईकिल यात्रा व बाल मेले का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed