फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath inaugrates the Atal Swasthya Mela.

अटल स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ: सीएम योगी बोले- पांच साल में 50 हजार लोगों को मिला लाभ

Tue, 24 Dec 2024 05:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Dec 2024 05:10 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ में 662 करोड़ रुपये की 181 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugrates the Atal Swasthya Mela.
सीएम योगी ने अटल स्वास्थ्य मेला का किया शुभारंभ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दो दिवसीय 'अटल स्वास्थ्य मेला' का उद्घाटन लखनऊ के दिलकुशा लॉन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर लखनऊ में 662 करोड़ रुपये की लागत से 181 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी पांच बार लखनऊ से सांसद रहे। उन्होंने देश की राजनीति को अस्थिरता से स्थिरता की ओर अग्रसर किया और पं. दीनदयान उपाध्याय की अन्त्योदय परिकल्पना को साकार किया। उनके कार्यों की प्रेरणा से आज यह 'अटल स्वास्थ्य मेला' गरीबों और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में बसपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अटल युवा महाकुंभ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुनाई अटल जी के जीवन से जुड़ी पाकिस्तान की घटना, हंसने लगे लोग


सीएम योगी ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में 1998-99 में स्वास्थ्य मेलों की शुरुआत हुई थी, जो बीच में बाधित हो गई थी। अब इस परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए पिछले पांच वर्षों से 'अटल स्वास्थ्य मेला' का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2020 से 2023 के बीच इस मेले से 50 हजार से अधिक लोगों ने लाभ प्राप्त किया है।


सीएम योगी ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जमकर प्रशंसा
सीएम योगी ने अटल जी को भारतीय राजनीति का 'अजातशत्रु' बताते हुए कहा कि उनकी सहजता और सरलता ने सभी वर्गों का दिल जीता। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में लखनऊ का सर्वांगीण विकास हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि आज रक्षा मंत्री ने 662 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर लखनऊवासियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने कहा कि मेले में कृत्रिम अंग, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और ब्लाइंड स्टिक जैसे सहायक उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाकर 12,000 रुपये सालाना कर दी गई है और उपकरण वितरण के लिए व्यापक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

हजारों लोग उठा रहे हैं अटल स्वास्थ्य मेले की सुविधाओं का लाभ
अटल स्वास्थ्य मेले में हजारों लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। मेले में आयुष्मान कार्ड, मातृ वंदना योजना और टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। सीएम योगी ने कहा कि यह मेला अटल जी की अन्त्योदय की भावना को साकार कर रहा है। साथ ही, उन्होंने आयोजक नीरज सिंह और उनकी टीम को इस मेले की सफलता के लिए बधाई भी दी।

लखनऊ मिली कई परियोजनाओं की सौगात
सीएम योगी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विकसित परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। 256 करोड़ रुपये की लागत से 136 परियोजनाओं का उद्घाटन और 386 करोड़ रुपये की लागत की 45 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी के जन्मशताब्दी वर्ष पर यह आयोजन उनकी विरासत को आगे बढ़ाने और लखनऊवासियों को समर्पित है। लखनऊ का यह स्वास्थ्य मेला अटल जी की सोच और समर्पण का प्रतीक है, जो हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य और विकास की रोशनी पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, संतोष सिंह, मुकेश शर्मा, इंजी. अवनीश सिंह, रामचंद्र प्रधान, विधायक योगेश शुक्ल, अमरेश कुमार, ओपी श्रीवास्तव, जय देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed