फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath inaugrated the ramayan Mela posters in Ayodhya.

Ayodhya: सीएम योगी ने 42वें रामायण मेला के पोस्टर का किया विमोचन, कही ये बातें

Sat, 02 Dec 2023 04:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Dec 2023 04:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रामायण मेला के पोस्टर का विमोचन किया। द्वितीय पोस्टर का विमोचन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व जनरल वी के सिंह ने किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugrated the ramayan Mela posters in Ayodhya.
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व वी के सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में आयोजित होने वाले 42वें रामायण मेला के प्रथम दिन के कार्यक्रमों का पोस्टर विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सरयू अतिथि गृह में किया। वहीं द्वितीय पोस्टर का विमोचन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने किया। प्रथम पोस्टर में रामायण मेला में होने वाले कार्यक्रम के क्रम में धनुष यज्ञ की एवं द्वितीय पोस्टर में जनक जी के द्वारा कन्यादान की लीला को दर्शाया गया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि आवरण छवि में भारतीय लोक कला पर आधारित अवध की लोककला को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें अवधी लोक कला और परंपरा की झलक स्पष्ट दिख रही है। आवरण छवि लोकार्पण के माध्यम से रामायण मेला में भारतीय लोक कला एवम संस्कृति को दर्शाना है। रामायण मेला समिति के द्वारा अयोध्या की गरिमा के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ की कुलपति मांडवी सिंह ने बताया कि रामायण मेले के माध्यम से स्थानीय रामलीलाओं के स्तर को वैश्विक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा श्रीराम एयरपोर्ट, रामलला के विराजने से पहले शुरू होगी उड़ान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा के लिए सबसे पहले संतों को भेजा गया निमंत्रण, ट्रस्ट की तरफ से भेजा जा रहा कार्ड


आवरण छवि को भित्ति फलक पर उकेरने का कार्य रीमा सिंह (शिक्षिका, अवध विश्वविद्यालय) ने किया। 42वें रामायण मेला के प्रथम एवं द्वितीय पोस्टर के अनावरण में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी,  रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed