फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath inaugrated the digital corridor in UP vidhansabha.

UP Vidhansabha: मुख्यमंत्री योगी ने विधान भवन में डिजिटल कॉरिडोर का किया उद्घाटन, विपक्षी दलों के साथ की बैठक

Sun, 06 Aug 2023 04:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Aug 2023 04:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में नवीनीकृत गैलरी और बीजेपी विधान मंडल दल कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक भी की।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugrated the digital corridor in UP vidhansabha.
उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधान भवन में विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम यहां बनी डिजिटल वीथिका भ्रमण कर अवलोकन किया। इसके बाद विधान भवन के प्रथम तल पर नव निर्मित डिजिटल कॉरिडोर का उन्होंने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने द्वितीय तल पर नवीनीकृत गैलरी और भारतीय जनता पार्टी विधान मंडल दल कार्यालय कक्ष का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने नव निर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही 'उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना का एक वर्ष' नामक पुस्तक का विमोचन किया। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा के गाइडेट टुअर की वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और संजय निषाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: पश्चिम बंगाल और बिहार के सीट बंटवारे पर रहेगी सपा की नजर, यूपी में भी ऐसा ही फॉर्मूला होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बदले तेवर और नई रणनीति के साथ तैयार हो रही कांग्रेस, 27 लोकसभा सीटों पर खास फोकस


मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी ने की सर्वदलीय बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधानसभा में सर्वदलीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनसमस्याओं का समाधान होता है। उन्होंने सभी दलों को सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सात अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र का आयोजन संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप होना चाहिए। सदन एक सार्थक चर्चा का माध्यम होता है।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सदस्य सदन में केवल हाजिरी न लगाएं बल्कि सदन में उपस्थित भी रहें, जिससे प्रदेश का विकास हो सके। सदन में जनहित में सामूहिक चर्चा करनी चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सदन चलने पर ही सभी समस्याओं का निदान होता है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, संजय निषाद, समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार पांडेय, कांग्रेस की आराधना मिश्रा और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रताप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed