फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir : CM Yogi Adityanath in Ayodhya to review on going policies.

Ayodhya: अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला का किया दर्शन, 30 को पीएम देंगे अयोध्या से दिल्ली के लिए नई ट्रेन

Thu, 21 Dec 2023 10:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Dec 2023 10:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं। यहां पर वह विकास परियोजनाओं को लेकर अफसरों के साथ चर्चा करेंगे और स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir : CM Yogi Adityanath in Ayodhya to review on going policies.
अयोध्या हनुमानगढ़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंच गए। अयोध्या पहुंचने पर सीएम योगी ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन किया और इसके बाद रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। करीब साढ़े चार घंटे नगर में रहने के दौरान वह यहां चल रही प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी 30 दिसंबर को करेंगे अयोध्या रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आ रहे हैं। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि पीएम 30 दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सांसद ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए एक नई ट्रेन का शुभारंभ भी 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे। अयोध्या दुनिया की सुंदरतम नगरी बन रही है। हजारों करोड़ों की योजनाएं अयोध्या में तेजी से आकर ले रही है। अयोध्या रेलवे स्टेशन को देश का सर्वश्रेष्ठ स्टेशन बनानेबपर काम हो रहा है। अभी पहले फेज का काम चल रहा है प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या रेलवे स्टेशन के दूसरे फेज का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के हाथों धर्मनगरी अयोध्या को मिलेगा हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को धर्मनगरी अयोध्या में आगामी 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत संतगणों से चर्चा की तथा स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश..
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से बहुप्रतीक्षित आयोजन से पूर्व आगामी 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री का यह अयोध्या दौरा अयोध्या को हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देने वाला होगा। यह आयोजन अति महत्वपूर्ण है, इसके दृष्टिगत भारत सरकार के सहयोग से स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां कर ली जाएं।

धर्मनगरी अयोध्या को त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप सजाया जाए। पूरी अयोध्या राममय हो। स्थानीय मठ-मंदिरों को सजाएं। भव्य तोरण द्वार तैयार कराएं। स्थान-स्थान पर भजन सरिता का प्रवाह हो।

राम पथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ एवं धर्म पथ तथा अयोध्या एयरपोर्ट से बाईपास से नयाघाट जोड़ने वाले मार्ग से सम्बंधित कार्यो को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूरा कराया जाए। उनके फुटपाथ, श्रद्वालुओं के चलने के लिए हो तथा मुख्य कैरेज वे पर वाहन चले तथा जहां-जहां पर पर्याप्त चौड़ाई है उन स्थानों पर बैठने की व्यवस्था व अन्य जन सुविधायें विकसित की जाएं।

प्रधानमंत्री के स्वागत हेतु अयोध्यावासी भी उत्सुक हैं। ऐसे में उनका भी यथोचित सहयोग लें। साधु-संत गणों का मार्गदर्शन प्राप्त करें। पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री जी का अभिनन्दन किया जाना चाहिए। स्वस्तिवाचन कर प्रधानमंत्री जी का अभिनन्दन हो।

हाईवे से नयाघाट की तरफ आ रहे धर्मपथ की भी सजावट प्रधानमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत आकर्षक होनी चाहिए और एयरपोर्ट से नयाघाट के मार्ग को उसी प्रकार आकर्षक फूलों से सजाया जाय जिस प्रकार सुल्तानपुर रोड से एयरपोर्ट फोरलेन मार्ग को सजाया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ गोरखपुर में अयोध्या बाईपास की रेलिंग को आकर्षक रंगों से पेंट किया जाए तथा उसकी मीडियन में आकर्षक फूल व गमले आदि रखे जाने चाहिए। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आज अयोध्या में 30 हजार करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाएं गतिमान हैं। प्रत्येक निर्माण कार्य की नियमित गुणवत्ता भी चेक की जाए।

हमें स्वच्छता का विशेष ध्यान देना होगा। पूरा नगर साफ-स्वच्छ हो। अयोध्या में कहीं भी सड़कों पर धूल तथा गन्दगी आदि न हो। इस हेतु आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मैनपॉवर भी तैनात करें। प्रधानमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम एवं जनसभा के दृष्टिगत सभी तैयारियां एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहें। इसके लिए अभी से सभी विभाग आपस में समन्वय करते हुये समस्त तैयारियां पूर्ण करायें।

जनसभा स्थल एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर वाहनों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था हो और उन पार्किंगों के पास पर्याप्त जन सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाए। प्रधानमंत्री की जनसभा में आसपास के जनपदों से डेढ़ से 2 लाख आम नागरिकों के आने की संभावना के दृष्टिगत सभी तैयारियां और अयोध्या को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गो पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था एवं जनसभा में आने वाले नागरिकों की आधारभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

अयोध्या का एक डिजिटल टूरिस्ट मैप विकसित करें।  उसमें अयोध्या में मौजूद सभी आधारभूत सुविधाओं एवं प्रमुख स्थलों की जानकारी सभी भारतीय भाषाओं एवं भगवान श्रीराम से जुड़ने वाले प्रमुख देशों की भाषाओं व संयुक्त राष्ट्र की भाषाओं में हों। 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत अयोध्या आने वाले श्रद्वालुओं की संख्या में वृद्वि को देखते हुये अभी से सभी व्यवस्था करें। विभिन्न पार्किंग स्थलों से श्रद्वालुओं को अयोध्या भ्रमण हेतु इलेक्ट्रिक बसों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था, आरपीएफ, नागरिक पुलिस व रेलवे विभाग आपसी समन्वय के साथ सुदृढ़ करें। परिवहन विभाग पर्याप्त मात्रा में बसों का संचालन सुनिश्चित करायें। अयोध्या रेलवे स्टेशन एवं एयरपोर्ट के मार्गो के गड्ढों को ठीक किया जाए। एनएचएआई बाईपास मार्ग पर के डिवाइडर पर जो सजावट की गई है वह बेहतर ढंग से की जाए। 

अयोध्या में ट्रस्ट द्वारा यात्रियों के ठहराने की व्यवस्था से अलग धर्मशाला एवं होटल आदि में भी यात्रियोें को निर्धारित दर पर रहने की व्यवस्था किया जाय। 22 जनवरी को वही लोग अयोध्या में आ सकेंगे जिनके पास निमंत्रण पत्र है या तो सरकारी ड्यूटी में तैनात हो। ऐसा संज्ञान में आया है कि कुछ लोगों ने 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन स्थानीय होटल एवं धर्मशालाओं को बुक करा लिया है उसको निरस्त किया जाए, जिससे शासन-प्रशासन में कोई परेशानी न हो, क्योंकि उस दिन भारत के विशिष्ट आमंत्रित जन अयोध्या आयेंगे तथा अयोध्या एयरपोर्ट पर 100 प्लेन आने की संभावना है, उसके डायवर्जन की भी व्यवस्था की जाए।


हमारी जिम्मेदारी सभी की सुरक्षा के साथ-साथ स्वागत की भी है इसलिए सरकारी एवं पुलिस कर्मचारियों का व्यवहार आदर्श होना चाहिए। पुलिस बल में जोन वाइज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाए। साथ ही, एसटीएफ एवं एटीएस फोर्स की भी संख्या को बढ़ाते हुए कैम्पिंग की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed