फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath in Ayodhya to do inspection for the prepration of Deepotsav.

Deepotsav: सीएम ने श्रीरामराज्याभिषेक की तर्ज पर रामनगरी को सजाने का दिया निर्देश, भव्य बनाने का खींचा खाका

Wed, 19 Oct 2022 07:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Oct 2022 07:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या दौरा कर दीपोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Ayodhya to do inspection for the prepration of Deepotsav.
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपोत्सव पर्व का काउंटडाउन शुरू हो गया है। रविवार को रामनगरी में चहुंओर दीपोत्सव का उल्लास दिखेगा। दीपोत्सव के लिए अयोध्या को सजाने-संवारने में शासन-प्रशासन जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या पहुंचकर दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अयोध्या ऐसी सजाई जानी चाहिए जैसी पहले कभी नहीं देखी गई। सीएम ने श्रीराम राज्याभिषेक की तर्ज पर अयोध्या को भव्यता प्रदान करने का निर्देश दिया। करीब तीन घंटे अयोध्या में रहकर तैयारियों का जायजा लिया वे दीपोत्सव को दिव्य-भव्य बनाने का खाका खींचते दिखे।

विज्ञापन


योगी सरकार द्वारा 2017 में शुरू किया गया दीपोत्सव अब लोकोत्सव बन चुका है। इसकी भव्यता का अंदाजा तैयारियां देखकर भी लगाया जा सकता है। इस बार दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की पूरी संभावना है। इसको लेकर दीपोत्सव का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकार्ड भी बनाने की तैयारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को स्वंय अयोध्या आकर दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। श्रीराम के लंका विजय कर वापस लौटने व श्रीरामराज्याभिषेक की खुशी में जिस तरह अयोध्या सजाई गई थी, उसी तरह के दृश्य इस बार जीवंत करने की तैयारी है।
विज्ञापन


त्रेतायुग में श्रीराम राज्याभिषेक की खुशी प्रकट करने के लिए अयोध्या कैसे सजे, यह सब निर्णय महर्षि वशिष्ठ ने किया था। यहां हर दीपोत्सव में महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में सीएम योगी रहते हैं। इस बार भी उन्होंने कमान संभाल रखी है और वशिष्ठ की तरह ही दीपोत्सव के लिए अयोध्या को सजाने-संवारने का खाका भी खींचते नजर आए। सीएम योगी अपने निर्धारित कार्यक्रम से एक घंटा विलंब पहुंचे। रामकथा पार्क के पास स्थित अस्थाई हैलीपैड पर उतरते ही वे तुरंत दीपोत्सव के मुख्य स्थल रामकथा पार्क गए। उन्होंने कहा कि रामकथा पार्क इस तरह सजना चाहिए कि यहां आते ही लोगों को त्रेतायुग का अहसास हो। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले भक्तों की भी सुविधा का ध्यान रखने का निर्देश दिया। संत-महंतों व अतिथियों के बैठने की उचित व्यवस्था करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सीएम राम की पैड़ी पर गए उन्होंने घाटों पर आ रहे पानी की समस्या को 24 घंटे के अंदर दूर करने के लिए कहा। राम की पैड़ी के आस-पास के भवनों को सुंदरता प्रदान करने का निर्देश दिया। सरयू आरती स्थल को भी देखा और कहा कि सरयू आरती की भव्यता में कोई कसर न रह जाए, घाटों को फूलों व रामायण के दृश्यों से सजाने को निर्देशित किया। सरयू पुल की लाइटिंग आदि की व्यवस्था की भी जानकारी ली। इसके बाद सीएम योगी साकेत महाविद्यालय में बन रहे हेलीपैड को भी देखने गए। अंत में रामकथा पार्क स्थित पयर्टन विभाग के होटल में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पूरी अयोध्या को सजाने व संवारने में सहभागिता निभाने को कहा। उन्होंने हर रोज दीपोत्सव की तैयारी की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने का भी निर्देश दिया। इससे पहले अयोध्या पहुंचने पर पयर्टन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक रामचंद्र यादव, डॉ.अमित सिंह चौहान आदि ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। 



ये भी पढ़ें - 1.25 लाख दीपों से जगमगाएगी रामजन्मभूमि, मठ-मंदिरों व विद्यालयों में भी जलेंगे दीप

असुरक्षित हो रहीं सुरक्षित जगहें भी- इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर लड़की को लोहिया पार्क बुलाया, दुष्कर्म, बड़ा सवाल- इतनी सुरक्षा के बीच कैसे हुई घटना



रामलला व हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी 
सीएम योगी हर बार की तरह इस बार भी रामलला व हनुुमानगढ़ी में हाजिरी लगाना नहीं भूले। सीएम आए थे दीपोत्सव की तैयारी परखने लेकिन कर्मपथ के साथ धर्मपथ का भी अनुसरण करते दिखे। उन्होंने रामलला के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन व आरती किया। मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने सीएम का स्वागत किया। सीएम योगी ने राममंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा। इसके बाद हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। जहां पार्षद व पुजारी रमेश दास व राजूदास ने सीएम का अभिनंदन किया।

राजसदन जाकर ट्रस्टी बिमलेंद्र से पूछा कुशलक्षेम
सीएम योगी पहली बार राजसदन भी गए। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का कुशल क्षेम जाना। विगत दिनों बिमलेंद्र मोहन एक दुर्घटना में चोटिल हो गए थ। सीएम ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही कोरिया से आने वाले अतिथियों के स्वागत-सम्मान को लेकर भी उनसे मंत्रणा की। इस दौरान प्रख्यात साहित्यकारी यतींद्र मिश्र भी मौजूद रहे।

कोरिया की फस्ट लेडी को भेजा गया आमंत्रण
दीपोत्सव समारोह में कई विदेशी मेहमानों के साथ राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी को दीपोत्सव के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा श्रीलंका, त्रिनिडाड एंड टोबैगा, रूस, नेपाल आदि के राजदूतों को भी आमंत्रण भेजा गया है। केंद्रीय पयर्टन मंत्री सहित प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम व कई मंत्री समारोह का हिस्सा बनेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ फिल्मी हस्तियों के भी दीपोत्सव में आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed