फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An instagram friend of a girl raped her in Lohia Park.

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर लड़की को लोहिया पार्क बुलाया, दुष्कर्म, बड़ा सवाल- इतनी सुरक्षा के बीच कैसे हुई घटना

Wed, 19 Oct 2022 04:53 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Oct 2022 04:53 PM IST
सार

लखनऊ के लोहिया पार्क में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। युवक ने उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी और मिलने के लिए पार्क में बुलाया था। वारदात से सवाल उठ रहे हैं कि जहां एक समय 18 कर्मचारी तैनात रहते हैं वहां इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई।

विज्ञापन
An instagram friend of a girl raped her in Lohia Park.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंस्टाग्राम पर अजनबी से दोस्ती करना 16 साल की किशोरी को महंगा पड़ गया। युवक ने मंगलवार सुबह 11.30 बजे उसे गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क में मिलने बुलाया और फिर वहीं दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ी तो धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर गोमतीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कानपुर से पकड़ा।

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक कानपुर निवासी विद्या सागर सूरत में धागे की फैक्टरी में काम करता है। उसने इंस्टाग्राम पर गौतमपल्ली की किशोरी से दोस्ती की। दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ। मंगलवार को विद्या सागर किशोरी से मिलने लोहिया पार्क पहुंच गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके धमकाने से सहमी किशोरी चुपचाप घर चली गई, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को मामले का पता चल गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 1.25 लाख दीपों से जगमगाएगी रामजन्मभूमि, मठ-मंदिरों व विद्यालयों में भी जलेंगे दीप
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिवाली पर दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को भी मिलेगा बोनस, शासनादेश जारी


पीड़िता के मजदूर पिता ने बताया कि पार्क से लौटने के बाद बेटी गुमसुम सी थी। हालत ज्यादा खराब हुई तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद वह 1090 चौराहे पर स्थित पिंक बूथ पहुंचे और जानकारी दी। विद्या सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार घंटे में उसे कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का झलकारी बाई अस्पताल में मेडिकल कराया गया। उधर, वारदात के बाद डीसीपी ने लोहिया पार्क में सुरक्षा को लेकर एलडीए को नोटिस भेजा। साथ ही इलाके में गश्त भी बढ़ाई गई है।

सवाल : इतनी सुरक्षा के बीच कैसे हुई घटना?
लोहिया पार्क में एक शिफ्ट में 18 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद पार्क में दुष्कर्म जैसी घटना होना बड़े सवाल उठाती है। एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने लोहिया पार्क में किशोरी से दुष्कर्म के सिलसिले में सहाय उद्यान अधिकारी इमरान से रिपोर्ट तलब की है। उधर, सहायक अधिकारी ने बताया कि घटना कब हुई, इसका पता नहीं चल सका। चारों गेट के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इस पार्क में हर वक्त औसतन 200 के करीब लोग रहते हैं। ऐसे में इनकी मौजूदगी में दुष्कर्म जैसी घटना होने से सभी हैरान हैं।

एक सप्ताह के भीतर पॉश इलाके में दूसरी वारदात
कठौता इलाके में शनिवार शाम युवती को ऑटो सवार दो बदमाशों ने अगवा कर प्लासियो मॉल के पीछे झाड़ियों में ले जाकर गैंगरेप किया था। अब लोहिया पार्क में सुबह के वक्त दुष्कर्म जैसी घटना से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन घटनाओं से रात में पुलिस की मुस्तैदी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed