फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath holds meeting on development of Ayodhya as a better place for tourism and business

दुनिया भर में अयोध्या को चमकाने की तैयारी, आज मुख्यमंत्री योगी करेंगे बैठक

Thu, 03 Sep 2020 02:51 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 03 Sep 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath holds meeting on development of Ayodhya as a better place for tourism and business
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

राम मंदिर भूमि पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जोर-शोर से अयोध्या के विकास की तैयारी में जुट गए हैं। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के पहले ही अयोध्या को वैश्विक स्तर के शहर के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


अयोध्या को आस्था, आध्यात्मिकता, पर्यटन के साथ-साथ व्यापार और रोजगार का केंद्र भी बनाने की योजना है। मुख्यमंत्री योगी अयोध्या के विकास को लेकर आज शाम एक बैठक करेंगे।
विज्ञापन


इस बैठक में अयोध्या में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा और आगे उठाए जाने वाले कदमों का प्रस्तुतीकरण होगा। अयोध्या के साथ-साथ अयोध्या मंडल के अधिकारियों के साथ भी मुख्यमंत्री योगी बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के अनुमान के अनुसार 2021 में लगभग ढाई करोड़ पर्यटक अयोध्या आ सकते हैं। साल 2031 तक यह संख्या 6:30 करोड़ से अधिक होगी। संभावित पर्यटकों को देखते हुए उसके अनुरूप सुविधाएं विकसित करने पर जोर देने की योजना है।

अभी तक अयोध्या में राम की पैड़ी, गुप्तार घाट, दिगंबर अखाड़ा में बहुदेशीय हाल, लक्ष्मण किला घाट का निर्माण हो चुका है। राम कथा पार्क, तुलसी उपवन स्ट्रीट लाइटिंग बस स्टैंड का निर्माण अंतिम चरण में है।

राजा दशरथ का समाधि स्थल, गुप्तार घाट के मंदिर में लाइट का काम पूरा हो चुका है। अभी अयोध्या के समस्त पर्यटन स्थलों के विकास हेतु लगभग 200 करोड़ का प्रस्ताव तैयार है।

20 से अधिक होटल और रिसॉर्ट के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। योगी सरकार अयोध्या को विश्व सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है। आवास विकास परिषद अयोध्या में 600 एकड़ से अधिक क्षेत्र में हाउसिंग स्कीम लेकर आने की तैयारी में है।


प्राचीन वैदिक नगरों की तरह करमुखा यानी धनुराकार पद्धति के अनुसार लेआउट विकसित किया जाएगा। इससे भगवान राम की प्रतिमा के निकटवर्ती क्षेत्र से योजना के दूरस्थ भागों तक सड़कें इस प्रकार नियोजित की जाएंगी कि वे सूर्य की किरणों की भांति सड़कों के रूप में विस्तारित होती दिखेंगी।

योजना का विकास वैदिक और स्मार्ट सिटी के समन्वित रूप में किया जाएगा। इन कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए वैश्विक स्तर के सलाहकार जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed